New Delhi, 04 February (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 15 to Rs 850 per kg due to the improved sale even after the downfall in the prices during the previous day. During the previous day, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak import prices than the normal level and the imposition of tariff by America over India. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए तेज होकर 850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पूर्व इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने तथा अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ की दर को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत बनी रह सकती है।
