New Delhi, 21 January (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 845 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee and weak import prices than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा रुपया कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की आशा है।

Copra: no possibility of improvement

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal due to the weak offtake even after the decrement during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the expected festival demand. The spot copra prices will likely to increase during the near future.

गोला : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। होली त्यौहार की संभावित मांग की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Cashew: no uptrend in the prices

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak sale even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because the new crop will likely to start from the last of the current month or the starting of February. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। चालू महीने के अंत या फरवरी के आरंभ में नई फसल शुरू होने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की आस नहीं है।