New Delhi, 19 January (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 15 to Rs 845 per kg during the review week owing to the higher buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रु तेज होकर 845 रु प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व इसमें 5 रु का मामूली सुधार हुआ था। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 19 January (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off and the new crop will likely to arrive in the near future. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने और जल्दी ही नई फसल शुरू होने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
