New Delhi, 08 April (NNS): the sale of almond kernel reported to be week after the decrement in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupees showed downfall against the American dollar, due to this, the import prices reported to be at the higher level, on seeing these circumstances, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
बादामगिरी : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।
Copra: will remain weak
New Delhi, 08 April (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish after the up Trend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of copra in bags remained stable at Rs 36000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The wedding season will likely to start soon, due to this, market sentiments may affect. There is no possibility of decrement in the prices during the coming one or two days.
गोला : सुस्ती छाई रह सकती है
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। जल्दी ही ब्याह-शादियां भी शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Cashew: no possibility of downfall
New Delhi, 08 April (NNS): The sale of cashew seems sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, as a result, here, cashew 180 no. remained firm at Rs 930 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 20 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नही दिख रही है।
