New Delhi, 02 March (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 820 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect as the festival demand has already been over. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। त्यौहारी मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।