New Delhi, 10 September (NNS): The sale of almond kernel reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 745 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect as the America has imposed 50 percent tariff. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Copra: will remain strong
New Delhi, 10 September (NNS): The offtake of copra reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak availability and supply than the normal level. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने की संभावना नजर आ रही है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the America increased the tariff by 50 percent. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नहीं हैं।
