New Delhi, 05 June (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 900 per kg due to the sluggish buying from the stockists after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the increment in the booking rates and the crop is in its last stage in America. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.  is a possibility of break on downfall in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की बादामगिरी में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफार्निया 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में फसल अपने अंतिम चरण में होने की वजह से बादाम की बुकिंग दर बढ़ने की खबरें आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।

Copra: no fear of downfall

New Delhi, 05 June (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 36000 per quintal due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The monsoon has reached in Kerela during the previous day. It may run forward soon due to the unfavourable weather conditions, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot copra prices during the coming days.

गोला : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन मानसून केरल में पहुंच गया था। मौसम अनुकूल ही बना होने के कारण जल्दी ही यह और आगे बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने का डर नहीं है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 05 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one to two days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां काजू में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।