New Delhi, 15 June (NNS): The prices of almond kernel showed strong trend. The selling seems weak from the importers, due to this, recently, the prices of almond Kernel California rose by Rs 50 to Rs 870/890 per kg. It is very difficult for the Indian importers to purchase the stock of almond in these higher prices as the dollar showed heavy uptrend against the Indian rupee. The market showed uptrend due to the increment in the booking rates of almond kernel. In California, the amount of arrived crop of almond reported to be weak as compared to the same period of the previous year. The remaining stock of previous year has already been sold out in the markets. The movement of the stock has been closed owing to the ongoing war between Western Asia like Iran and Afghanistan, due to this, the stock of mamra and Iran almond have been ruling at the higher level. The prices of almond kernel showed uptrend due to the increment in the freight cost and shortage of containers. It is expected that the market may increase during the near future.
बादामगिरी : आगे और तेज रहेगी
नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से हाल ही में बादामगिरी कैलीफोनिया के भाव 50 रुपए बढ़कर 870/920 रुपए हो गए। डॉलर के मुकाबले रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण भारतीय आयातकों के लिए बादाम मंगाना काफी महंगा हो गया है। बादाम गिरी में बुकिंग बढने से बाजार उछल गए हैं। कैलिफोर्निया में बादाम की फसल गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम आने की खबरें मिल रही हैं। पिछले साल का बचा हुआ स्टॉक काफी हद तक साफ हो चुका है। पश्चिम एशिया ईरान/अफगानस्तान में चल रही जंग के कारण माल की आवाजाही बंद है, जिससे मामरा और ईरानी बादाम महंगे हो गए हैं। कंटेनरों की कमी और माल ढुलाई के खर्च में बढ़ोतरी ने भारतीय मंडियों में कीमतें बढ़ा दी हैं। आगामी दिनों में बाजार और बढ़ सकता है।
Cashew: will remain weak
New Delhi, 15 June (NNS): The prices of cashew remained stable at the same level due to the higher previous stock and weak demand, as a result, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 730/800 per kg. Both the traders and the sweets makers are purchasing the stock in wholesale at the higher level. Both the consumers and the traders are purchasing the stock as per the needs rather than storing the stock. There is a lack of rupee in the domestic markets, due to this, the traders are not doing the big deals, due to this, the prices remained stable at the same level. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
काजू : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) मांग कमजोर होने तथा पुराना स्टॉक अधिक होने से काजू की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (चार टुकड़ा) 730/800 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में सुस्ती देखी जा रही है। उपभोक्ता और व्यापारी बड़े स्टॉक जमा करने के बजाय जरूरत के हिसाब से ही खरीद रहे हैं। घरेलू बाजारों में व्यापारियों के पास नकदी की तंगी होने के कारण भी बड़े सौदे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। कुल मिलाकर खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुरती ही बना रह सकता है।
