New Delhi, 09 October (NNS): currently, the prices of almond kernel showed strong trend. During the previous day, its prices gained by Rs 20/30 to Rs 1080/1200 per Kg. The import of almond reported to weak from the international markets. In India, the amount of imported containers reported to be weak as compared to the previous year. The speed of imported  have been decreasing at the Indian ports during the last seven weeks, due to this, the stock reported to mid Limited in the spot markets. During the festivals, the demand of of dry fruits, sweets, and gift packs reported to be high. There is a shortage of stock in the markets, due to this, the buying show strong trend from both the traders and the stockists, due to this, the prices showed strong trend. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices of almond reported to be at the higher level from the international market

बादामगिरी : आगे और तेज रहेगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में इस समय मजबूती का रुख बना हुआ है। एक दिन पूर्व इसके भाव 20/30 रुपए तेज होकर 1080/1200 रुपए प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत आने वाले बादाम के आयात में भारी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले भारत में आयातित कंटेनर्स की संख्या काफी घट गई है। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय बंदरगाहों पर आयात की खेप अपेक्षाकृत धीमी रही है, जिससे घरेलू हाजिर बाजार में स्टॉक सीमित हो गया है। त्यौहारों के दौरान ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों और गिफ्ट पैक की मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजार में माल की कमी को देखते हुए बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने मजबूत लिवाली की है, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर रहने से विदेशों से बादाम मंगवाना महंगा पड़ रहा है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 09 October (NNS): the prices of copra showed uptrend on seeing the weddings and festivals on seeing the Navratri demand. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal, due to this, the prices of copra in bags have been ruling at Rs 34000/34000 per quintal. The demand of copra reported to be high in the markets from Ganesh Chaturthi to upcoming Durga Puja, Diwali and winter season. The buying of copra showed heavy inclement from the commercial purchasers. In India, it has been usually produces in Kerala., Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. Currently, the arrivals of raw stock reported to be limited in the local markets and north India from the producing markets. The arrivals of old stock seems limited from the spot markets and the festival demand has been reaches at its higher level.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 34000/35000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।हाल ही में बीते गणेश उत्सव से लेकर अब आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है।

Cashew: will be profitable in future

New Delhi, 09 October (NNS): the prices of cashew shots, strong trend because of the lack of old stock and increased demand support. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg, due to which, here, the prices of cashew 320 no. held stable at Rs 870/890 per kg. Both the traders and the sweets manufacturers are rapidly purchasing the stock in wholesale. The prices of cashew showed strong trend in the markets. On seeing the upcoming Diwali, chatt and wedding season. The demand of dry fruits reported to be high in the domestic markets. Along with this, the arrival seems at the international 11 and the rupees showed constant fluctuations against the American dollar. The demand of cashew have been ruling at the higher level from the general consumers and the packing companies along with sweets manufacturers.

काजू : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो हो गया। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।