New Delhi, 17 July (NNS): the prices of almond kernel showed constant increment in both the domestic and the international markets. The prices of almond have been ruling at the higher level because of the problems in the supply chain at the global level and strong demand in the wholesale markets of Delhi. Recently, the prices of almond kernel California gained by Rs 50 to Rs 870/950 per kg. The Indian rupee showed soft trend against the American dollar, due to this reason, the import of almond seems expensive. The international transportation also reported to be very expensive due to the higher prices of freight cost and shortage of containers, due to this, the wholesale prices have remained under pressure. On seeing the festivals, the demand seems strong from the stockists in the big wholesale markets like Delhi.

बादामगिरी : आगे और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बादामगिरी के दामों में लगातार तेज़ी देखी जा रही है। दिल्ली के थोक बाज़ार में मजबूत मांग और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण बादाम के भाव लगातार चढ़ रहे हैं। हाल ही में बादामगिरी कैलिफोर्निया के भाव 5/10 रुपये बढ़त के साथ 870/950 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई कमजोरी के कारण बादाम का आयात करना काफी महंगा हो गया है। कंटेनरों की भारी कमी और समुद्री माल ढुलाई महंगी होने के कारण अंतरराष्ट्रीय परिवहन की लागत बढ़ गई है, जिससे थोक कीमतों पर दबाव बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर त्योहारों को देखते हुए दिल्ली जैसे बड़े थोक बाजारों में स्टॉकिस्टों ने मजबूत खरीदारी की है।

Copra: no possibility of improvement

New Delhi, 17 July (NNS): the prices of copra showed constant down fall in the local wholesale spice markets during the last some days. The market is experiencing a slow down due to the indifference of buyers and the increased arrival from producing States. Recently, the prices of copra slipped by Rs 1000 per quintal, after this, the prices of copra in bags dropped down to Rs 36000/37000 per quintal. This year, the crop has been quite good in major producing states like Kerala, Tamil Nadu and Andhra Pradesh, due to which, the arrivals of copra in major markets across the country has increased significantly. The new stock has been started arriving constantly in the markets whereas, old stock has been stucked. On the other hand, demand for weddings and major festivals have showed significant sluggish Trend.

गोला : सुधार की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) स्थानीय थोक किराना बाजार में पिछले कुछ दिनों से गोला की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। खरीदारों की बेरुखी और उत्पादक राज्यों से चौतरफा आवक बढ़ने के कारण बाजार में मंदी का माहौल है। हाल ही में गोला की कीमतों में 1000 रुपए की मंदी आई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर 36000/37000 रुपए प्रति क्विंटल (कट्टे में) रह गया है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में इस बार फसल काफी बेहतर हुई है। इसके चलते देश की प्रमुख मंडियों में गोला की आवक काफी बढ़ गई है।मंडियों में नया माल लगातार आ रहा है, जबकि पुराना स्टॉक फंसा हुआ है। उधर शादी-ब्याह और प्रमुख त्योहारों की मांग काफी ठंडी पड़ गई है।

Cashew: will remain weak

New Delhi, 17 July (NNS): the prices of cashew remained stable at the same level due to the sluggish demand and huge amount of old stock has been lying in the markets. In the wholesale markets of Delhi, the prices of cashew 320 no. held stable at Rs 840/860 per kg. Presently, the total consumption of cashew reported to be limited in the domestic markets because of the absence of major festivals and weddings. There is a lack of cash flow to the traders, due to this reason, traders are unable to complete the large transactions in the markets and they are not willing to take any risk at the current level and they are purchasing the stock for the temporary need. The market sentiments will remain weeks until the upcoming festival season begins. Presently, the large buyers are not in a mood to accumulate the stock at the current rates.

काजू : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) मांग कमजोर और पुराने स्टॉक की अधिकता के कारण काजू की कीमतों में लगातार स्थिरता देखी जा रही है।  दिल्ली के थोक बाजार में काजू (320 नंबर) 840/860 रुपए प्रति किलो के पुराने स्तर पर ही टिका हुआ है। वर्तमान में कोई बड़ा त्योहार तथा शादियों का सीजन न होने के कारण घरेलू बाजार में काजू की कुल खपत काफी सीमित हो गई है। मिठाई निर्माताओं और थोक व्यापारियों की ओर से खरीदारी बेहद सुस्त बनी हुई है। व्यापारियों के पास नकदी की कमी होने के कारण बाजार में बड़े सौदे नहीं हो पा रहे हैं, और व्यापारी जोखिम लेने से बच रहे हैं केवल तात्कालिक जरूरत के हिसाब से ही माल उठा रहे हैं। जब तक आगामी त्योहारी सीजन शुरू नहीं होता, तब तक बाजार की धारणा कमजोर ही बनी रहेगी। बड़े खरीदार स्टॉक जमा करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।