New Delhi, 25 March (NNS): The offtake reported to be weak due to the ongoing kharmas, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 850 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। खरमास चालू होने के कारण बादामगिरी का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। हालंाकि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।
Copra: no possibility of improvement
New Delhi, 25 March (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, the prices of copra in bags remained stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect amid ongoing kharmas. The spot copra prices will not likely to improve in the coming days.
गोला : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। खरमास चालू है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार के आसार नहीं हैं।
Cashew: no fear of downfall
New Delhi, 25 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. There is a lack of weddings and no new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will not likely to decrease during the near future.
काजू : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियां बंद हैं और कोई बड़ा त्यौहार भी सामने नहीं है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं है।
