New Delhi, 17 December (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 845 per kg due to the sluggish trend even after the increment in the prices. Before this, the prices have improved by Rs 40/45 per kg. The market sentiments may affect because of weak import than the normal level and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40-45 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर बढ़ने तथा पिछले महीने आयात का आंकड़ा तुलनात्मक रूप से नीचा आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Copra: no expectations to increase

New Delhi, 17 December (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 33000 per quintal . Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the normal availability of the stock and supply along with no weddings. There is no expectation of increment in the spot copra prices during the near future.

गोला : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cashew: no uptrend

New Delhi, 17 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak offtake even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect normal supply and consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रु की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की आस नहीं है।