New Delhi, 18 July (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 25 to Rs 710 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect because the new crop of California will likely to arrive after a month. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में कमी आई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए मंदी होकर 710 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने में अब करीब एक महीने का ही समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है।
Copra: fear of profit taking
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of copra in bags held stable at Rs 32000 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect as the prices showed heavy uptrend from the last some time. The profit taking selling may expected to be start in spot copra during the coming days.
गोला : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। इसमें पिछले कुछ समय में कई हजार रुपए की तेजी आई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू हो सकती है।
Cashew: not possibility to increase
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The supply of cashew gets affected due to the monsoon season, but the market sentiments may affect on seeing the consumption season off. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो सकती है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
