New Delhi, 17 April (NNS): The import of almond and its kernel reported to be high during the previous months. As a result, the offtake of almond kernel reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days. Here, the prices of almond kernel California remained firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect as the wedding season will likely to start soon. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले महीने बादाम और इसके उत्पादों का आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा हुआ था। इसके फलस्वरूप पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। इसी सप्ताह ब्याह-शादियां भी शुरू होनी हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Copra: not likely to decrease
New Delhi, 17 April (NNS): The buying of copra reported to be sluggish as the wedding season will likely to start soon. Here, the prices of copra in bags remained stable at Rs 37000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect owing to the higher consumption. The spot copra prices will not likely to decrease during the coming days.
गोला : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। ब्याह-शादियां जल्दी ही शुरू होने वाली हैं। इसकी वजह से यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। खपत बढ़ने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने की आशंका नही दिख रही है।
