New Delhi, 14 November (NNS): There were around 897 containers of almond reported to arrive in the country in last October. This import seems higher than the normal level, as a result, the prices of almond kerner California remained firm at Rs 780 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. However, the market sentiments may affect due to the expected winter season. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बादामगिरी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। बीते अक्तूबर महीने में देश में बादाम के 897 कंटेनरों का आयात होने के आंकड़े आए हैं। इस आयात को सामान्य से अधिक बताया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। हालांकि सर्दियों की संभावित खपत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में बादामगिरी बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।

Copra: no possibility to increase

New Delhi, 14 November (NNS): Here, the prices of copra remained stable at Rs 33000 per quintal due to the sluggish offtake even after the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the supply and availability of the stock seems weak, but the prices have been ruling at the higher level as comparatively, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन चालू होने के बाद भी गोले का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बताई जा रही है लेकिन कीमत भी तुलनात्मक रूप से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।