New Delhi, 13 June (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 765 per kg owing to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. There were around 1096 containers of almond and almost 19 containers of its kernel reported to be import in the previous month, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने बादाम के 1096 कंटेनर्स और गिरी के 19 कंटेनर्स का आयात होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Copra: possibility of break on uptrend
New Delhi, 13 June (NNS): The prices of copra in bags jumped by Rs 1000 to Rs 25500 per quintal owing to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. There is possibility of temporary break on uptrend in the spot copra prices during the coming days.
गोला : तेजी पर अस्थाई ब्रेक
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में एक हजार रुपए उछलकर 25,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। मानसून सीजन चालू होने तथा केरल समेत दक्षिण भारत में एक बार फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 13 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and higher prices than the normal level. The spot cashew prices may not show uptrend during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने तथा खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
