New Delhi, 25 November (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 30/50 to Rs 850/950 per kg. Recently, the prices have remained under pressure as 1658 containers are arriving recently, but the market may improve on seeing the upcoming wedding season. The prices showed constant fluctuations in the local markets because of the increment in the amount of containers from containers in the famous producing areas and India. The demand reported to be strong from the sweets manufacturers, wholesale traders due to the upcoming consumption season.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतें लगातार गिरावट के बाद थोड़ा मजबूती देखने को मिली है। इसकी कीमतें हाल ही में 30/50 रुपए बढ़ी थी। जिससे कैलिफोर्निया के भाव थोड़ा मजबूत होकर 850/950 रुपए प्रति किलो बोले गए। हाल ही में 1658 कंटेनर आने से मंडियो में दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन आगामी विवाह शादियां की मांग को देखते हुए बाजार आगे सुधर सकता है। भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आने वाले खपत के सीजन के चलते थोक विक्रेताओं, और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग मजबूत बनी रहने की संभावना है।

Copra: will likely to remain strong

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of copra in bags ascended by Rs 1000 to Rs 37000/38000 per quintal. The demand reported to be high because of the upcoming winter season. The buying of coconut powder showed uptrend from the commercial buyers. Copra has been majorly produces in Kerela, Andhra Pradesh and Karnataka, due to this, the trade will be profitable during the coming days.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 25  नवंबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन मिलने तथा शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 37000/38000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग बनी हुई है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इसका बाजार आगे चलकर लभदायक रहेगा।

Cashew: will remain strong

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of cashew 320 no. rose by Rs 50 to Rs 870/890 perk. The buying of cashew seems high from the traders and the sweets manufacturers. The demand of dry fruits reported to be at the higher level in the domestic markets on seeing the upcoming wedding season. The arrivals of raw cashew seems weak in the international markets and the rupee showed constant fluctuations against the American dollar, due to this, the prices showed uptrend.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर रुक रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।