New Delhi, 04 August (NNS): The prices of almond kernel California dropped down by Rs 20 to Rs 695 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the new crop of America will likely to arrive after a fortnight. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए मंदी होकर 695 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए की तेजी हुई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने में अब करीब एक पखवाड़े का समय शेष होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of cashew four pieces softened by Rs 10 to Rs 780 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। बडढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 10 रुपए नरम होकर 780 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है।