New Delhi, 15 January (NNS): The prices of almond kernel California reported to be stable at Rs 825 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The fire has been started in the forests in America and now reached to Los Angeles, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the near future.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 825 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ है और यह लॉस एजेंलिस तक पहुंच गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं।
Copra: will remain strong
New Delhi, 15 January (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 19000 per quintal because of the sluggish offtake at the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 1000 per kg. The market sentiments may affect because of the mahakumbh. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। महाकुंभ चल रहा है। इसकी वजह से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 15 January (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level even after the ongoing production season. There is no possibility of more downtrend in the spot cashew prices during the coming one or two days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि इसके उत्पादन का नया सीजन चल रहा है लेकिन नए मालों की आवक सामान्य से कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं है।
