New Delhi, 29 May (NNS): The prices of almond kernel remained firm at Rs 910 per kg owing to the weak offtake even after the ongoing summer season. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। गर्मियां चालू होने की वजह से यहां बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Copra: no more fluctuations
New Delhi, 29 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 36000 per quintal due to the weak sale even after the off season. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The rainfall seems intermittent in some states of the Southern parts of the country, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the spot copra prices during the near future.
गोला : घटाबढ़ी नहीं
नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन नहीं होने से यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर वर्षा होने की खबरें आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में घटाबढ़ी का अनुमान नहीं है।
Cashew: no possibility of change
New Delhi, 29 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar, due to this, the import prices of raw cashew reported to be high, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of change in the spot cashew prices during the coming one to two days.
काजू : बदलाव की आस नहीं
नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
