New Delhi, 12 May (NNS): Here, the prices of almond kernel California reduced by Rs 35 to Rs 805per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the crop of America will likely to be over soon. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी की आस नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 35 रुपए मंदी होकर 805 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में फसल समाप्ति की कगार पर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Cashew:  no possibility to increase

New Delhi, 12 May (NNS): The prices of cashew four pieces held firm at Rs 790 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain strong at the same level during the coming days.

काजू : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।