New Delhi, 09 September (NNS): The prices of almond kernel California prices remained at Rs 1150 per kg due to the sluggish trading activities and the new crop has been started arriving in America. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. There is no fear of downfall in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरु हो चुकी है। इसके बाद भी यहां इसकी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त पड़ने लगी है। इसके परिणामस्वरूप बादामगिरी कैलिफोर्निया 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।
Copra: no more downfall
New Delhi, 09 September (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 38000 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level. There spot copra prices will not likely to decrease during the near future.
गोला : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने की आशंका नहीं है।
Cashew: held strong
New Delhi, 09 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to ongoing festival season and weak supply and availability of the stock. The spot cashew prices will likely to remain decrease during the coming days.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने तथा त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
