New Delhi, 24 June (NNS): The buying of almond kernel showed uptrend from the stockists at the higher level, due to this, the prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 960 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The rupee seems weak against the American dollar and the crop of America will likely to be over soon, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बादामगिरी में लिवाली और बढ़ गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए तेज होकर 960 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा अमेरिका की फसल अपनी समाप्ति के चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Copra: held strong
New Delhi, 24 June (NNS): The monsoon of Southern and Western parts of the country has reached the Mumbai, after this, the sale of copra reported to be sluggish. As a result, the prices of copra in bags remained stable at Rs 39000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply amid ongoing monsoon season in the producing areas. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे बढ़ता हुआ मुम्बई तक पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां गोले की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 39 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका ेस बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने की आस है।
Cashew: no possibility to decrease
New Delhi, 24 June (NNS): The monsoon has reached to Mumbai and it may move further during the coming days. After this, here, the prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 890 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the fear of affected supply. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। मानसून बढ़ता हुआ मुम्बई तक पहुंच गया है तथा अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई जा रही हैं। यही वजह है कि यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद भी काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति बाधित होने के डर से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने का डर नहीं दिख रहा है।
