New Delhi, 20 February (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 825 per kg owing to the weak sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 825 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Copra: not likely to decrease

New Delhi, 20 February (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 34500 per quintal due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the upcoming festivals and started of wedding season. There is no fear of downfall in the spot copra prices during the coming days.

गोला : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने तथा होली जैसा बड़ा त्यौहार भी सामने होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cashew: held strong

New Delhi, 20 February (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg, but the market sentiments may affect due to the higher prices in the international markets as comparatively. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। घरेलू स्तर पर इसकी नई फसल चालू है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय कीमत अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।