New Delhi, 15 May (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish after the weak import during the previous month. As a result, here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 870 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The rupee showed record downfall against the American dollar and the production reported to be weak in America, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of decrement in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले महीने आयात में कमी आने के बाद भी यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 870 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और अमेरिका में उत्पादन में कमी आने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Copra: held sluggish
New Delhi, 15 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the sluggish sale even after the decrement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the break on weddings for one month. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.
गोला : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियों पर करीब एक महीने का ब्रेक लग गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।
Cashew: no fluctuations
New Delhi, 15 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee showed heavy downfall against the American dollar, due to this reason, the import prices of raw cashew reported to be high, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : घटाबढ़ी नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी की उम्मीद नहीं है।
