New Delhi, 06 March (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 840 per kg owing to the higher buying from the stockists even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to decrease during the coming days.
बादामगिरी : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी में स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए तेज होकर 840 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।
Copra: not likely to increase
New Delhi, 06 March (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the near future, due to this reason, here, the prices of copra in bags remained firm at Rs 34000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because there will be no upcoming big festival. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.
गोला : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यहां यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Cashew: will likely to remain stable
New Delhi, 06 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg owing to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level in the international markets. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। देश में काजू की नई फसल चालू है। स्टॉकिस्टों की लिवाली भी सुस्त ही बनी होने से यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने का अनुमान है।
