New Delhi, 16 August (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 625 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The new crop of almond will likely to arrive at any time in America. The market sentiments may affect because of the weak import than the normal level. There is no fear of downtrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त बना रहा। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 625 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल किसी भी दिन शुरू होने के आसार हैं। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Copra: no possibility to increase

New Delhi, 16 August (NNS): The prices of copra in bags held firm at Rs 13000 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the sluggish sale even after the ongoing festival season. There is no possibility of more uptrend in the spot copra prices during the near future.

गोला : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने के बाद भी बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला तेज होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cashew: not likely to improve

New Delhi, 16 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 825 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to improve during the near future.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 825 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं हैं।