New Delhi, 11 February (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 840 per kg during the review week owing to the sluggish buying. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect due to the weak booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के अंतर्गत भारत को अन्य वस्तुओं के साथ-साथ बादाम तथा इसके उत्पादों के आयात पर भी टैक्स को कम करने की चर्चा है। इसकी वजह से यहां लिवाली सुस्त बनी होने के कारण बादामगिरी कैलिफोर्निया 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। बुकिंग दर में कमी आने की वजह से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Copra: no fear of downfall

New Delhi, 11 February (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 34000 per quintal due to the weak offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing wedding season. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

गोला : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। होली तथा ब्याह-शादियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cashew: no possibility of downfall

New Delhi, 11 February (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 930 per kg due to the weak sale from the stockists even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices in the international markets. The new crop seems ongoing. There is no possibility of downfall in the prices during the coming one or two days.

काजू : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। हालांकि नई फसल भी चल रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।