New Delhi, 02 February (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 5 to Rs 850 per kg during the review week owing to the limited support of buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 5 रुपए और बढ़कर 850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा पिछले महीने हुए तुलनात्मक रूप से नीचे आयात की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 02 February (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off and the new crop will likely to arrive in the near future. There is no possibility of improvement in the prices during the coming one or two days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में सुधार की आशा नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल किसी भी दिन शुरू होने के अनुमानों तथा खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।