New Delhi, 22 May (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 910 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50/60 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and feeble import than the normal level. There is a fear of almond kernel prices due to the increased profit taking selling from the stockists during the coming one or two days.

बादामगिरी: मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50-60 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर के आसपास बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर मे बादामगिरी में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है।

Copra: will remain sluggish

New Delhi, 22 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the affected sale even after the consumption season off. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the wedding season off. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.

गोला : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने से गोले की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती बनी रह सकती है।

Cashew: no possibility of uptrend

New Delhi, 22 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect amid consumption season off. However, the rupee showed heavy downfall against the American dollar and the import of raw cashew expected to increase, due to this, the market sentiments  may get support. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming one to two days.

काजू : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। हालांकि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर के आसपास बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात बढ़ने की आशंका से बाजार को समर्थन भी मिलने के आसार हैं। आने वलो एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।