New Delhi, 23 December (NNS): The prices of almond kernel California jumped by Rs 115 to Rs 825 per kg due to the all-round buying from the stockists at the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the unfavourable weather conditions in California. There is no fear of profit taking selling in the prices during the near future.

बादामगिरी: मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 115 रुपए उछलकर 825 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व भी इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। कैलिफोर्निया में मौसमी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 23 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained firm at Rs 770 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiment may affect as the consumption season will likely to be over soon. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming one or two days.

काजू : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों मेंं काजू में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन करीब-करीब पूरा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।