New Delhi, 09 October (NNS): The prices of soya acid oil have remained under pressure at Rs 7700/7750 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7400 per quintal. The prices of palm fatty held steady at Rs 9000 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
एसिड ऑयल-घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 7700/ 7750 रुपए प्रति कुंतल दबे रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9000रूपये पर टिकी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदेकी संभावना नहीं है।
Mustard oil: will remain stable
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of soya refined ascended by Rs 50 to Rs 14650 per quintal due to the weak selling from the stockists and feeble supply. Its prices also being quoted at Rs 2500/2650 per quintal in tins. In Dadri line, it is ruing at Rs 14400 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also being available at Rs 14800 per quintal in Jaipur mandi because of weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and recent downfall in the prices.
सरसों तेल-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14650 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। टीनो मे इसके भाव 2500/2650 रूपये बोले गए। दादरी लाइन में इसके भाव 14400 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14800 रुपए प्रति किवंटल बोले गये। हाल ही में आई गिरावट व मांग को देखते हुए भविष्य में और मंदे की संभावना कम है।
Cottonseed cake: likely to remain firm
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4000/4250 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers and weak supply. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4300/4400 per quintal. However, the prices of cottonseed cake contract showed heavy uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 4000/4250 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। पंजाब में बिनौले की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से विनोला खल वायदा में तेजी रही।सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रह सकता है।
Soybean oil: no decrement
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of refined soya went up by Rs 100 to Rs 13100 per quintal in Kandla due to the weak supply and uptrend in the international markets. The prices of soybean showed strong trend, due to this reason, soya refined prices also being quoted at Rs 12500 per quintal in Kandla because of the weak selling from the plants. In Kandla, soya refined prices also being quoted at Rs 12400 per quintal owing to the constant selling from the importers and the Chicago’s soya oil contract is in minus. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the weak production amid affected crop in MP, Maharashtra and Rajasthan during the near future.
सोया तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशी तेलों में तेजी का रुख होने तथा आपूर्ति कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर13100रूपये प्रति कुंतल हो गए। सोयाबीन में मजबूती का रुख होने के कारण प्लांटों की बिकवाली कमज़ोर होने से इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।शिकागो सोया तेल वायदा के माइनस में होने के बावजूद आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान में सोयाबीन की फसल को नुकसान होने के कारण उत्पादन घटने की संभावना को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of rice fatty held firm at Rs 9300/9350 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices also being quoted at Rs 9150 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also ruling at Rs 9100 per quintal because of the sluggish selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
राइस फैट्टी-घटने के उम्मीद कम
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 9300/9350 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पंजाब में इसके भाव 9150 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटी के भाव 9100 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Castor oil: no decrement
New Delhi, 09 October (NNS): Castor oil prices declined by Rs 50 to Rs 13850/13950 per quintal owing to the weak selling from the stockists and feeble demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13450 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract also showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 50 रूपये घटकर 13850/13950 रूपए प्रति कुंतल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव के भाव 13450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी अक्टुबर वायदे में मंदे का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें और अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।
Soybean: may increase
New Delhi, 09 October (NNS): The sale of soybean reported to be improved even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices gained by Rs 50 to Rs 4500 per quintal in Jalgaon. The Chicago’s active soya oil contract prices ascended by 44 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 58 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may show increment during the coming days.
सोयाबीन : और बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर सोयाबीन की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 4500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 44 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 58 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।
