New Delhi, 23 January (NNS): The prices of soya acid oil remained sluggish at Rs 7100/7150 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of Madhya Pradesh, its prices have been quoted at Rs 7000 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty prices remained stable at Rs 9350 per quintal due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
एसिड आयल : घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 7100/7150 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7000रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9350रूपये पर टिकी रही। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 150 to Rs 13000 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In tins, its prices held strong at Rs 2250/2450 per quintal. In the markets of Haryana, mustard oil prices have been quoted at Rs 12800 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also being quoted at Rs 13150 per quintal because of the sluggish selling. There is no possibility of more down trend in the prices during the near future.
सरसों तेल : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा स्टाकिस्टो की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 150 रुपए घटकर 13000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। टीनो में इसके भाव 2250/2450 रूपए पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में इसके भाव 12800 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13150 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमे गिरावट की संभावना नहीं है।
Cotton seed cake: no uptrend
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of cotton seed cake remained under pressure at Rs 3100/3300 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 3600/3800 per quintal due to the increased arrivals. In NCDEX, the cotton seed cake February delivery showed downtrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the spot cottonseed prices during the near future on seeing the supply and demand.
बिनौला खल : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से बिनौला खल के भाव 3100 / 3300रुपए प्रति कुंतल पर दबे रहे। पंजाब में आवक बढ़ने से होने से बिनौले की कीमतें3600/3800रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में बिनौला खल फरवरी डिलीवरी में मामूली गिरावट रही । सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Soybean oil: likely to remain stable
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of soya refined slipped by Rs 150 to Rs 13100 per quintal due to the sluggish demand. Soya refined prices also being quoted at Rs 12500/12700 per quintal due to the weak demand from Maharashtra and MP. In Kandla, its prices also ruling at Rs 12300 per quintal because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सोया तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव 150 रुपए घटकर 13100 रूपये प्रति कुंतल रह गये। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में मांग कमजोर होने सोया रिफाइंड के भाव 12500/12700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 12300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाज़ार वर्तमान भावों के आसपास रूका रह सकता है।
Rice fatty: no more fluctuations
New Delhi, 23 January (NNS): Rice fatty prices went down by Rs 50 to Rs 9350/9400 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices held strong at Rs 9500 per quintal. The prices of palm fatty held strong at Rs 9000 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
राइस फैट्टी : ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली बिकवाली से राइस फैटटी के भाव 50 रुपए घटकर 9350/9400 रुपए प्रति कुंतल रह गये। पंजाब में इसके भाव 9500 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटटी के भाव 9000 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे । आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of castor oil rose by Rs 100 to Rs 13600/13700 per quintal because of the weak supply and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13000 per quintal. In NCDEX, the castor contract Febryuary delivery showed nominal downtrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
अरंडी तेल : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढकर 13600/13700 रूपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव के भाव 13000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदे फरवरी डिलीवरी में मामूली गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
Soybean: not likely to increase
New Delhi, 23 January (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4400 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract went down by 11 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 29 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही मेें इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 11 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 29 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की आस नहीं दिख रही है।
