New Delhi, 02 July (NNS): The prices of soya acid oil reduced by Rs 50 to Rs 9300/9350 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9000 per quintal. However, the prices of palm fatty remained firm at Rs 10700 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

एसिड ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली  से सोया एसिड ऑयल 50 रूपए घटकर 9300/9350 रुपए क्विटंल कुंतल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9000 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10700रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard oil: limited fluctuations

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 50 to Rs 15650 per quintal owing to the weak supply.  In dadri, its prices have been quoted at Rs 15400 per quintal. In ganga nagar mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also quoting at Rs 15800 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने से  सरसों तेल के भाव 50 रूपये घटकर 15650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 15400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। गंगा नगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमे ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है। बाजार समिति दायरे मे घूमता रह सकता है।

Cotton seed cake: no decrement

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of cottonseed cake have remained under pressure at Rs 4000/4300 per quintal owing to the sluggish demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4350/4450 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of downfall in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग सुस्त होने से बिनौला खल के भाव 4000/4300 रुपए प्रति कुंतल दबे रहे। भटिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4350/4450 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Soya oil: less possibility to decrease

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of refined soya refined oil reduced by Rs 50 to Rs 15150 per quintal owing to the weak selling from the stockists and feeble demand. In MP, its prices also quoting at Rs 14600 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in minus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14000 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

सोया तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्ट की बिकवाली से सोया तेल रिफाइंड के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 15150 रुपए प्रति कुंतल रह गये। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14000 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में अधिक मंदे की उम्मीद कम है।

Rice fatty: no decrement

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 11000/11100 per quintal owing to the increased demand from the soap manufacturers and weak selling amid shortage of spot stock.  In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10700 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइस फैट्ïटी-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैट्ïटी के भाव 11000/11100 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10700 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 14900/14950 per quintal owing to the increased industrial demand and weak selling from the stockists. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14000 per quintal. The prices of castor remained unchanged because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract July delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

अरंडी तेल-घटने के आसर कम

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली बिकवाली कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव 14900/14950 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में में इसके भाव 14000 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी जुलाई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: no fluctuations

New Delhi, 02 July (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 6800 per quintal due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s soy soya oil contract reduced by 41 Ringgit per tonne whereas, in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 41 Ringgit per tonne, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the prices soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : घटाबढ़ी नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की नाममात्र लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में एक सैंट प्रति पौंड का सुधार होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 41 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में घटाबढ़ी की उम्मीद नहीं दिख रही है।