New Delhi, 16 April (NNS): The prices of soya acid oil held strong at Rs 9450/9500 per quintal owing to the constant selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 9350 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 10600 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

एसिड ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9450/9500 रुपए क्विटंल कुंतल पर मजबूत रहे।मध्य प्रदेश की मंडयों में इसके भाव 9350 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10600 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard oil: less possibility to increase

New Delhi, 16 April (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 50 to Rs 14350 per quintal owing to the higher enquiry and weak selling even after the feeble prices. In Dadri, its prices also quoting at Rs 14200 per quintal. In Ganganagar mandi, mustard oil kachi ghani prices also being available at Rs 14600 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों तेल-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) निचलेस्तर पर बिकवाली कमजोर होने तथा पूछ परख बढ़ने से सरसों तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14350 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 14200 रुपए प्रति  क्विंटल बोले गए। श्रीगंगानगर मंडी में मांग कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालही में आई लालभारी तेजी के कारण भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain firm

New Delhi, 16 April (NNS): The prices of cottonseed cake held strong at Rs 4000/4200 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4150/4200 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock.

बिनौला खल-ठहराव के आसार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 4000 /4200 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। भठिंडा में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 4150/4200 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Soya oil: less possibility of downfall

New Delhi, 16 April (NNS): The prices of soya oil refined remained sluggish at Rs 15800  per quintal owing to the weak demand despite the Chicago’s soya oil contract is in plus. In MP, its prices also quoted at Rs 14700 per quintal. In Kandla, its prices also ruling at Rs 14850 per quintal owing to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोया तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने के बावजूद ग्राहकी कमज़ोर होने से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 15800 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त  रहे। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14700 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए।डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14850 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों गिरावट की उम्मीद कम है।

Rice fatty: less possibility to decrease

New Delhi, 16 April (NNS): The prices of rice fatty have been quoted at Rs 10250/10300 per quintal owing to the weak selling and shortage of the spot stock along with higher demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10150 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing of soap. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10250/10300 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। धुरी लाइन में इसके भाव 10150 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Castor oil: less possibility of downfall

New Delhi, 16 April (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 14200/14300 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the industries. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 13450 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Gujarat and Rajasthan. The prices of castor contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं निचले भाव पर बिकवाली कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव  100 रुपए बढ़कर 14200/14300 रुपए प्रति कुंतल हेा गये। अहमदाबाद में में इसके भाव 13450 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदाअप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें ज़्यादा गिरावट की उम्मीद कम है।