New Delhi, 17 September (NNS): The prices of acid oil remained strong at Rs 10100/10200 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9900 per quintal. The prices of palm fatty remained strong at Rs 11200 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

एसिड ऑयल-रुका रह सकता है

नई  दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की  मांग निकलने  एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से एसिड ऑयलके भाव 10100/10200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। मध्य प्रदेश की मंडी में इसके भाव 9900 रूपये कुंतल बोलें गए। आयातकों की बिकवाली वाली कमजोर होने से कांदला में  पाम फैटी 11200प्रति कुंतल पर मजबूत रहे  । स्टॉक  व  मांग को देखते हुए उसमें गिरावट को समझाना काम है बाजार वर्तमान भाव के आसपास रुका रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain stable

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 100 to Rs 16700 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In Dadri, its prices have been quoted at Rs 16600 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also remained pressure at Rs 16800 per quintal owing to the feeble demand in Bihar and Bengal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई  दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 16700 रुपए प्रति कुंतल रह गये। दादरी में इसके भाव 16600 रूपये बोले गए। बिहार बंगाल की मांग कमजोर होने से जयपुर सरसों तेल कच्चे घनी के भाव 16800 रूपए प्रति क्विंटल पर दबे रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Cotton seed cake: will remain strong

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4100/4500 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers and weak selling from Haryana and Punjab. During the review week, the prices of cottonseed also showed strong trend due to the weak selling from the stockists. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4500/4550 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed soft trend amid weak speculative buying. Apart from this, the market will not likely to decrease during the near future.

बिनौला खल-मजबूती की उम्मीद

नई  दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब के बिकवाली कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने 4100/4500 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से उक्त अवधि के दौरान बिनौला में मजबूती का रुख रहा। बठिंडा में इसके भाव 4500/4550 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल वायदा में नरमी का रख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soya oil: no downfall

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of soya refined oil reduced by Rs 100 to Rs 15300 per quintal because of the lack of demand support. The prices of soya oil also being quoted at Rs 14150/14300 per quintal because of the constant selling from the stockists. The chicago’s soya oil contract is in minus and the demand reported to be weak, due to this, in kandla, the prices of soya refined remained weak at Rs 14100 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

सोया तेल-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने से इसके भाव 100 रुपए घटकर 15300 रूपए प्रति क्विंटल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया तेल के भाव 14150/14300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने तथा ग्राहकी कमजोर होने से कांदला में सोया रिफाइंड केभाव 14100 कुंतल पर सुस्त रहे।  आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना नहीं है।

Rice fatty: will remain strong

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of rice fatty remained strong at Rs 11900/119500 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 11700 per quintal. The prices of palm fatty have been quoting at Rs 11200 per quintal owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

राइस फैट्टी-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा बिकवाली कमजोर होने से राइस फैटी के भाव 1190/11950 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत है, धुरी लाइन में इसके भाव11700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11200 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है बाजार 100 रूपए की तेजी मंदी के बीच में घूमता रह सकता है।

Castor oil: no downfall

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of castor oil rose to Rs 16000/16100 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmedabad line, the prices of cottonseed also being quoted at Rs 1500 per quintal. Castor contract September delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. The selling seems weak from the mills amid uptrend in the prices of castor.  There is no possibility of more downfall in the spot castor oil prices during the near future.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण अरंडी तेल के भाव 16000/16100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 15200 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा सितम्बर में तेजी का रुख रहा। अरंडी में मजबूती का रूख होने के कारण मिलों की बिकवाली कमजोर बनी हुई है। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of rose by $100 per barrel, after this, the prices of active soya oil contract declined by 65 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 68 Ringgit per tonne because of the increased selling from the investors, due to this reason, the prices of soybean remained stable at Rs 6200 per quintal because of the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There is no possibility of more downfall in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी ऊंची बनी होने के बाद भी निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 64 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 68 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। जलगांव में सुस्त लिवाली के बीच सोयाबीन 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।