New Delhi, 04 December (NNS): The prices of acid oil remained stable at Rs 7650/7700 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7300 per quintal. The prices of palm fatty remained sluggish at Rs 8450 per quintal in Kandla owing to the weak demand at the higher level. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से 7650/7700 रुपए क्विटंल कुंतल पर टिके रहे, मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए ।ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8450 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 100 to Rs 14450 per quintal amid weak demand. In dadri, its prices also being quoted at Rs 14450 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also strengthened at Rs 14700 per quintal because of higher demand from Bihar and Bengal. Apart from this, it is being available at Rs 14900 per quintal in Jaipur. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सरसों तेल-मंदे की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने से सरसों तेल के भाव 100 रूपये घटकर 14550 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 14450 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिहार बंगाल की मांग निकलने से गंगानगर सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14700 रुपए एवं जयपुर 14900 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Cottonseed cake: no increment
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 3350/3450 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of UP, cottonseed prices also being quoted at Rs 3500/3600 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and soft trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.
बिनौला खल- तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकालने तथा घटे भाव पर बिकवाली कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3350/3450 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रहे ।उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी बिकवाली कमजोर होने से उसके भाव 350/3600 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में नरमी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of refined soya oil declined by Rs 100 to Rs 13500 per quintal due to the weak demand and the Chicago’s soya oil contract is in minus in the international markets. In Indore, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12500 per quintal and in Nanded line, it is ruling at Rs 12600 per quintal. In kandla, its prices remained stable at Rs 12350 per quintal due to the feeble selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more decrement in the prices during the near future.
सोया तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशो में सोया तेल वायदा के माइनस में होने माइनस में होने तथा मांग कमजोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए घटकर 13500 रुपए प्रति कुंतल रह गये। इंदौर लाइन में भी इसके भाव 12500 रुपए कुंतल तथा नांदेड़ में इसके भाव 12600 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण एमएमआयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 12350 रुपए पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: no more decrement
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of rice fatty remained stable at the lower level of Rs 8600/8650 per quintal owing to the higher demand from the soap manufacturers and weak selling from the stockists. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8500 per quintal. However, the prices showed strong trend due to the weak selling of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
राइस फैट्टी-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माता की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव घटकर 8600/8650 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। धुरी लाइन में इसके भाव 8500 प्रति कुंतल बोले गए । यद्यपि साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Castor oil: no downfall
New Delhi, 04 December (NNS): Castor oil prices gained by Rs 100 to Rs 14400/14500 per quintal owing to the weak supply and higher industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13700 per quintal. The castor contract December delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and uptrend in the prices during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकालने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर14400/14500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13800 रुपए कुंतल बोलें गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा दिसम्बर में तेजी का रुख रहा। अरंडी में तेजी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: will remain stable
New Delhi, 04 December (NNS): The prices of soybean remained firm at Rs 4550 per quintal owing to the sluggish sale even after the recent downfall in Jalgaon. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago soya oil contract reduced by 6 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also descended by 45 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सोयाबीन : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद सोयाबीन की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4550 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 6 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 45 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
