New Delhi, 25 September (NNS): The prices of soya acid oil held sluggish at Rs 7700/7750 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7400 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty held steady at Rs 9000 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
एसिड ऑयल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 7700/7750 रुपए प्रति कुंतल सुस्त रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9000 रूपये पर टिकी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदेकी संभावना नहीं है।
Mustard oil: no more downfall
New Delhi, 25 September (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 15000 per quintal due to weak selling from the stockists and feeble supply. Its prices have been quoted at Rs 2500/2650 per quintal in the big tins. In Dadri line, it is also being available at Rs 14800 per quintal. Apart from this, the prices of mustard oil kachi ghani also being quoted at Rs 15300 per quintal in Ganganagar mandi because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
सरसों तेल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15000 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। टीनो मे इसके भाव 2500/2650 रूपये बोले गए। दादरी लाइन में इसके भाव 14800 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15300 रुपए प्रति किवंटल बोले गये। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में और मंदे की संभावना कम है।
Cottonseed cake: likely to remain
New Delhi, 25 September (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 3900/4100 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers and weak supply. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4300/4400 per quintal. However, the prices of cottonseed cake August contract showed heavy uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। पंजाब में बिनौले की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से विनोला खल वायदा में तेजी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रह सकता है।
Soybean oil: no decrement
New Delhi, 25 September (NNS): The prices of refined soya remained sluggish at Rs 12800 per quintal in Kandla due to the weak supply. The prices of soybean showed strong trend, due to this reason, soya refined prices also being quoted at Rs 12200 per quintal in Kandla because of the weak selling from the plants. In Kandla, soya refined prices also being quoted at Rs 12200 per quintal owing to the constant selling from the importers and the Chicago’s soya oil contract is in minus. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the weak production amid destroy of crop in MP, Maharashtra and Rajasthan during the near future. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोया तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव 12800 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सोयाबीन में मजबूती का रुख होने के कारण प्लांटों की बिकवाली कमज़ोर होने से इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने के बावजूद आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान में सोयाबीन की फसल को नुकसान होने के कारण उत्पादन घटने की संभावना को देखते हुए इसमें गिरावट आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 25 September (NNS): The prices of rice fatty held firm at Rs 9400/9450 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices also being quoted at Rs 9250 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also ruling at Rs 9000 per quintal because of the sluggish selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
राइस फैट्टी-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 9400/9450 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे।पंजाब में इसके भाव 9250 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटी के भाव 9000 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें जयदा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Castor oil: no decrement
New Delhi, 25 September (NNS): Castor oil prices remained sluggish at Rs 13900/14000 per quintal owing to the weak demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13500 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract also slipped by Rs 22 to Rs 6480 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी घटने से अरंडी तेल के भाव 13900/14000 रूपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अरंडी अक्टुबर वायदा 22 रूपये घटकर 6480 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: not likely to decrease
New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of soyabean declined by 22/23 percent. On the other hand, the crop gets affected due to the higher rainfall in Shivpuri, Dahod, Neemach and Shivpuri line, due to this, the trade should not be done at the higher level. The market may reduce by Rs 200 to Rs 4400 per quintal from the last 10 days due to the all-round arrival pressure. It is being traded between Rs 4000/4200 per quintal in the markets. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the downfall in crop. There is no possibility of more downtrend in the prices and the stock has been ruling at Rs 5050/5150 per quintal from the last some days.
सोयाबीन-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) सोयाबीन की आई हुई फसल इस बार 22-23 प्रतिशत कम आने की संभावना है। उधर दाहोद नीमच शिवपुरी लाइन में अधिक बरसात होने से फसल को नुकसान हुआ है है, इसलिए दूरगामी परिणाम तेजी का लग रहा है। सोयाबीन में चौतरफा नये माल आने से बाजार 10 दिनों में 200 रुपए घटकर प्लांट पहुंच में कोटा लाइन में 4400 रुपए प्रति कुंटल का रह गया है, मंडियों में 4000/4200 रुपए के बीच ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है। फसल में पोल को देखकर आगे तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। पिछले दिनों नई फसल आने पर प्लांट पहुंच में सोयाबीन 5050/5150 रुपए बिक गया था।
