New Delhi, 11 February (NNS): Nominal amount of mustard has been started arriving from the markets of Rajasthan, but almost 12/26 percent of moisture stock is arriving which is being traded between Rs 5400/6200 per quintal. The stockists started selling out their old stock at the current rates due to the fear of the new stock, due to this, today also, the prices of 42 percent old mustard went down by Rs 50/75 to Rs 7075/7100 per quintal in Jaipur reach. The quality of the crop reported to be good, on seeing this, it is profitable to sell their stock and the prices may show more downfall during the near future.

सरसों-अभी स्टॉक का समय नहीं

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) सरसों की नई आवक राजस्थान की मंडियों में छिटपुट शुरू हो गई है, लेकिन उसमें 12-26 प्रतिशत तक नमी माल आ रहा है, जो 5400 से 6200 रुपए प्रति कुंतल लूज में बिक रहा है। नये माल की दहशत से पुराने माल में स्टॉकिस्टों की बिकवाली लगातार चल रही है, जिसके चलते आज भी 50/75 रुपए घटकर 7075/7100 रुपए पुरानी सरसों जयपुर पहुंच में 42 प्रतिशत कंडीशन वाली रह गई। फसल बहुत बढ़िया है, इसे देखते हुए अभी अपना माल बेचना चाहिए, आगे भरपूर मंदा आएगा।

Rice bran oil: market will remain under pressure

New Delhi, 11 February (NNS): The prices of edible oils showed downfall including mustard, soybean and pamoline because the crop of new mustard seems ready in MP, Rajasthan and Haryana and the prices of mustard reported to be weak because of the superior quality. The prices of palm oil have been decreasing constantly, due to this, the prices of rice oil reported to be weak. Here, its prices have been ruling at Rs 115 per kg and the market will likely to remain under pressure for some days.

राइसब्रान ऑयल-अभी बाजार दबा रहेगा

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) सरसों सोयाबीन एवं पामोलिन सभी खाद्य तेल में मंदे का दौर चल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी हरियाणा राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में नई सरसों की फसल तैयार खड़ी है तथा फसल बहुत बढ़िया होने से सरसों तेल में गिरावट चल रही है। पाम तेल भी लगातार टूट रहा है, जिससे राइस तेल में भी नरमी का रुख बना हुआ है। यहां 115 रुपए प्रति किलो के भाव चल रहे हैं तथा अभी बाजार कुछ दिन दबे रहने की संभावना है।

Cottonseed oil: shortage of demand

New Delhi, 11 February (NNS): There is all-round selling of stockists seems constant in cottonseed oil. On the other hand, the millers are selling their stock at the lower level because the prices showed downfall from the last two days. On the other hand, the prices of soya oil showed downfall. Apart from this, the prices of mustard oil has been decreasing constantly, due to its effect, the prices of cottonseed oil remained at Rs 13100 per quintal and it may decrease by Rs 100 per quintal during the near future due to the higher production cost.

बिनौला तेल-ग्राहकी की भारी कमी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) तेल बिनोला में स्टाकिस्टों की चौतरफा बिकवाली बनी हुई है। दूसरी ओर तेल मिल वाले भी भाव घटाकर बेचू आ गए हैं, क्योंकि पिछले दो दिनों से मंदी चल रही है। दूसरी ओर सोया तेल में गिरावट आ गई है। सरसों तेल लगातार टूटता जा रहा है, इसके प्रभाव से तेल बनाने में भी पड़ता लगने से बिनोला तेल 13100 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए तथा आगे अभी 100 रुपए और घटने के आसार बन गए हैं।

CPO: steamers have been arriving

New Delhi, 11 February (NNS): The steamers of palm oil and pamoline were expected to arrive in the last week of January, but it delayed to February. On the other hand, the prices have remained under pressure  in the international markets. Here, the domestic crop has been arriving constantly, due to which, in Kandla, its prices reduced by Rs 100 to Rs 10250 per quintal. Now, the prices of domestic edible oils showed heavy increment, but there is no possibility of more uptrend in the prices as the earlier arrivals are stills lying in the stock. The market has remained under pressure during the near future.

सीपीओ-स्टीमर लगने लगे

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) बाजारों में चर्चा है कि पाम आयल एवं पामोलिन के स्टीमर जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगने वाले थे, वह लेट होकर फरवरी में लगे हैं। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भाव दब गए हैं। इधर घरेलू फसले आने लगी है, जिससे इसके भाव कांधला में 100 रुपए घटकर 10250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। अभी घरेलू खाद्य तेल महंगे जरूर पड़ रहे हैं, लेकिन पहले के आए माल स्टॉक में होने से अभी तेजी की गुंजाइश नहीं है तथा आने वाले कुछ समय में बाजार थोड़ा और दब सकता है।