New Delhi, 03 December (NNS): The sale of copra reported to be sluggish even after the increment in the prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The kharmas will start soon, on seeing this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the near future.
गोला : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टों में 33,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। खरमास शुरू होने में अब थोड़े ही दिन बचे हुए हैं। इसे देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रहने के संभावना है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 03 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the Chritmas season will start soon. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिस्मिस का त्यौहार भी नजदीक आता जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Almond kernel: held strong
New Delhi, 03 December (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 805 per kg due to the weak rupee against the American dollar. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect because of higher import prices and record downfall in rupee along with the higher booking rates of almond. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होते हुए 90 के स्तर को भी पार कर जाने के बाद भी यहां बादामगिरी में मंदी आई है। यहां पर बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 805 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की वृद्धि हुई थी। बादाम की बुकिंग दर बढ़ने तथा रुपया कमजोर होता हुआ ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ जाने की वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी अपने नवीनतम स्तर के आसपास मजबूत बनी रह सकती है।
