New Delhi, 02 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। केरल में मौसम साफ होने के बाद भी कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त ही बनी हुई है। इसीलिए वहां पर इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने के आसार हैं।
Red chilli: likely to held stable
New Delhi, 02 December (NNS): The new crop of red chilli will likely to arrive after a one month in Kurnool district of Andhra Pradesh, due to this reason, there were around 70000 bags were reported to arrive in Guntur due to the higher selling from the from the producers. Here, the prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There is no possibility of uptrend in the spot red chilli prices during the near future.
लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। आंध्र प्रदेश के करनूल जिले में लालमिर्च की नई फसल करीब एक महीने की देरी के बाद अब जल्दी ही शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया जाने लगा है। यही वजह है कि उत्पादकों की बिकवाली बढ़ने से गुंटूर में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक करीब 70 हजार बोरियों के आसपास होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 02 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram owing to the sluggish offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments remained stable at the same level as its stock seems weak in the famous producing areas. There is no possibility of improvement in the spot cloves prices during the near future.
लौंग : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक देशों में इसका स्टॉक सामान्य से तंग होने की चर्चाओं के बाद भी यहां इसमें पिछले कुछ दिनों से स्थिरता का रुख बना हुआ है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 02 December (NNS): The arrivals of small cardamom descended to 117931 kg in the Mass Enterprises, Vandanmettu auction which held on today. Its average auction price went down to Rs 2401.38 per kg because of the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2470.38 per kg in the last auction which held on 13th November. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2600 per kg because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। आज हुई मास इंटरप्राइजेज, वंदनमेट्टïू नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 1,17,931 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2401.38 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 13 नवंबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2470.38 रुपए थी। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Dry ginger: fear of profit taking
New Delhi, 02 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29,500 per quintal because of the sluggish buying even after the increment in the prices of ginger. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. There is fear of profit taking selling in the prices of spot dry ginger during the near future.
सौंठ : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमतों के कारण पिछले दिनों सौंठ में तेजी आई थी। उल्लेखनीय तेजी आने के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है।
Pistachio: held strong
New Delhi, 02 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3000 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and ongoing wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने तथा रुपया कमजोर बना होने से आयात पड़ता भी बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों मे हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 02 December (NNS): The prices of cumin descended by Rs 200 to Rs 22400 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Unjha. The active contract prices improved by Rs 60 or 0.28 percent to Rs 21770 per quintal because of the limited speculative buying. The market sentiments may change due to the higher sowing of this famous commodity. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 60 रुपए या 0.28 प्रतिशत सुधरकर 21,770 रुपए हो गया। गुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में भारी उछाल आने की वजह से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
