New Delhi, 24 October (NNS): the season of maize of Uttar Pradesh and Bihar has been over. This year, almost 70% of both inferior and superior qualities of has been available because of the higher rainfall, due to this reason, huge amount of maize stock to reported to be available to the ethanol companies at the sluggish rates. The maze of Madhya Pradesh and Maharashtra has been ready, due to this, in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2250/2300 per quintal because of the constant selling from the stockists. Apart from this, the maze of Bihar also ruling at Rs 2350/2450 per quintal. The spotted and dry stock of maize is being available at Rs 1900/2150 per quintal. Now, the prices may not show up trend at the current level but it will not decrease because of the downfall in the production in Madhya Pradesh and Maharashtra.

मक्की-अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार की मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। इस बार बरसात अधिक होने से हल्के भारी माल की उपलब्धि 70 प्रतिशत रही है। यही कारण है कि एथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में प्रचुर मात्रा में मक्की उपलब्ध हुई है। एमपी महाराष्ट्र की मक्की का सीजन तैयार खड़ा है, इसलिए स्टॉकिस्टों की बिकवाली से यूपी की मक्की हरियाणा पहुंच में 2250/2300 रुपए तथा बिहार की मक्की 2350/2450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है मंडियों में भी 1900/2150 रुपए के बीच में नमी दागी एवं सूखी मक्की बिक रही है। अभी वर्तमान भाव में तेजी तो नहीं है, लेकिन मंदे को भी विराम लग जाएगा, क्योंकि एमपी महाराष्ट्र की फसल में पोल के समाचार मिल रहे हैं।

Wheat: possibility to increase

New Delhi, 24 October (NNS): the roller flour Mills have been started purchasing the stock of wheat in the open markets because of the increment in the procurement in the central pool and higher production. Its prices softend by Rs 15/20 per kg in the previous week because of the higher supply of wheat. The reality is that the products of wheat have been selling at the lower level as fluggish amount of stock has been reaching in the neighbouring mills of Delhi from the producing markets, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed down fall. On the other hand, the arrivals reported to be weak in Madhya Pradesh and Uttar Pradesh after the heavy rainfall, where are the Mills are purchasing the stock of wheat as per the needs on seeing its sluggish selling, due to this reason, the prices of wheat remained stable at Rs 2810/2830 per quintal, but it is expected that the market may increase during the near future. Here, tye all-round demand showed uptrend from the seed suppliers.

गेहूं- अब बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। गत सप्ताह गेहूं की आपूर्ति बढ़ने से  इसके भाव 15/20 रुपए नरम हो गए थे। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात के बाद से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव नरमी लिए 2810/2830 रुपए पर टिका हुआ है, लेकिन यहां से बाजार आने वाले समय में पड़ जाएगा। इधर बीज वालों की मांग चौतरफा बढ़ गई है।

Fine rice: no downfall in the new stock

New Delhi, 24 October (NNS): the crop of paddy gets destroyed in Punjab but around 14/15 lakh bags of paddy reported to arrive in UP, Haryana, Rajasthan and Punjab on daily basis, due to this reason, it’s prices remained stable at Rs 2500/2800 per quintal, due to its effect, the market remained closed with the downfall in the second half of the week. The new rice sela of 1509 also selling at Rs 5500/5600 per quintal in the above States. Its steam rice also being quoted at Rs 6000)6100 per quintal. Nominal amount of other varieties of paddy have been started arriving in Uttar Pradesh and Haryana, in these circumstances, the prices may not show more decrement but there is no possibility of long uptrend in the near future. It is profitable to purchase the stock at the current level.

बारीक चावल- नये माल में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) पंजाब में धान की फसल को इस बार काफी नुकसान हुआ है, लेकिन गत सप्ताह में यूपी हरियाणा राजस्थान एवं पंजाब में औसतन 14-15 लाख बोरी दैनिक रही, लेकिन नीचे वाले भाव में दिवाली के बाद से ही राइस मिलों की चौतरफा खरीद चलने से 150/160 रुपए बढ़कर 1509 धान के भाव यूपी, हरियाणा की मंडियों में 2800/3050 रु प्रति क्विंटल हो गया, इसके प्रभाव से चावल सेला भी 150/200 रु बढकर 5550/5600 रु प्रति क्विंटल हो गये। अन्य चावल के भाव भी इसी अनुपात में तेज बोले गये। गौरतलब है कि अभी तक 1121 एवं 1718 सहित अन्य बासमती धान की आवक किसी भी मंडी में प्रेशर में नही हो रही है इसलिए पोलका अंदेशा बना हुआ है।

Millet: no possibility to decrease

New Delhi, 24 October (NNS): the new crop of millet has been started arriving in the market of Western Uttar Pradesh, Haryana and Rajasthan. There, it’s prices have been ruling between Rs 2000/2050 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, it is ruling between Rs 2175/2200 per quintal. The reality is that less amount of stock reported to be arrive in the bordering areas of Rajasthan and Haryana on seeing the higher rainfall, but it will affect the market in the near future. Now, the crop of prayagraj line will arrive soon and the stock of Aita and Mainpuri arrives during Diwali, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level and it is profitable to purchase the dry stock for the storage at the present prices.

बाजरा- और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) नया बाजरा पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में आ रहा है, वहां भाव नमी के हिसाब से 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2175/2200 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। वास्तविकता यह है कि अधिक बरसात होने से राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाजरे की फसल कुछ कम आई है, लेकिन इसका प्रभाव आगे चलकर पड़ेगा। अभी प्रयागराज लाइन का माल आना बाकी है, एटा मैनपुरी में भी फसल दिवाली पर आएगी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है तथा सूखा माल स्टॉक के लिए खरीदना चाहिए।

Masoor: shortage of demand

New Delhi, 24 October (NNS): the prices of masoor dropped down by Rs 50/75 per quintal before 3 days because of the sluggish demand. No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, in Canada, the masoor of October and November also quoted down by $15/20 per tonne. In spot, it’s demand reported to be sluggish, due to this, here, it’s prices went down by Rs 75 to Rs 6120/6150 per quintal as per the quality. Here, in bilti, masoor prices have been ruling at Rs 6630/6650 per quintal, but the quality of the stock seems inferior as comparatively and the up country demand of both dal and malka showed improved trend from the eastern parts of the country, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets and the market increase again because of the shortage of stock. The new domestic crop will likely to arrive after a whole year because of its rapid sowing.

मसूर- ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) गत तीन दिन पहले मसूर में ग्राहकी कमजोर होने से 50/75 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर नीचे बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 75 रुपए घटाकर 6120/6150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6630/6650 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग  पूर्वी भारत की सुधर गई है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी भाव घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी पूरा साल पड़ा है, क्योंकि अभी इसकी बिजाई  जोरों पर चल रही है।

Urad: stored stock will not be profitable

New Delhi, 24 October (NNS): The deals of urad reported to be week on Diwali and the Mills are purchasing the stock as per the needs from the markets after bhaiya dooj. Therefore that trade will not be as much profitable for the traders because of the sluggish local and up country demand and the Mills are also trading the stock as per the needs. However, the crop of Maharashtra and Madhya Pradesh gets destroyed due to higher rainfall, due to this, the prices may not showed downfall but the trade should not be done at the long up trend in the near future, in these circumstances, the prices of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 7900 and Rs 7200 per quintal respectively.

उड़द- स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द में दिवाली मुहूर्त पर सौदे कम हुए तथा  भैया दूज के बाद खुलते बाजार भी में भी दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल लोकल व चालानी बिक्री कम होने से मिलें भी जरूरत का ही व्यापार कर रही है। हालांकि अधिक बरसात होने से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे अभी मंदा तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 7900 रुपए एवं एफ ए क्यू 7200 रुपए के आसपास बिक रही है।

Moong: no long uptrend due to inferior quality stock

New Delhi, 24 October (NNS): the sowing of moong reported to be high in Akola, Jalgaon and Parbhani line, but this year, the crop gets affected because of constant rainfall. The water has been locked in some areas and the swing seems favourable in the moong producing areas, but the crop seems spotted because of higher rainfall. Almost 60/65 percent of the crop get spotted in Rajasthan. There, it’s prices have been ruling between Rs 3600/6000 per quintal. On the other hand, the moong of Uttar Pradesh Bihar and Jharkhand has been arriving constantly. The old stock of Madhya Pradesh also started unloading, due to this, the stock of every quality has been available to the mills. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level during the near future.

मूंग- हल्के माल से  लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई थी,  लेकिन इस बार लगातार बरसात होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, लेकिन अधिक बरसात से फसल दागी हो गई है। इधर राजस्थान में भी फसल  60-65 प्रतिशत दागी हो गई है। वहां 3600 से 6000 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग बिक रही है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के पुराने माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। अत: इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।

Tur: no possibility of more downfall

New Delhi, 24 October (NNS): the new crop of tur will likely to arrive after 3 months and both the Rabi and kharif crop of previous season have already been arrived. We believe that the crop of both the seasons reported to be good but the crop gets affected due to the constant rainfall in September. On the other hand, the importers are not selling the stock at the lower level from Rangoon, due to this reason, in Chennai, the shipments were quoted at Rs 6500 per quintal, after this, it’s prices rose by Rs 200 per quintal. Here, the lemon tur was also ruling at Rs 6975/6980 per quintal and the prices may increase during the near future but the trade should not be done at the long uptrend. Notably, the mixing dialogue p and butter has been selling at the sluggish rates as compared to the Dal of Delhi.

तुवर- और तेजी की संभावना

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 3 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया थी, लेकिन सितंबर की बरसात से फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। उधर रंगून से भी आयातक घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6500 रुपए प्रति कुंतल गत सप्ताह शिपमेंट के बाद फिर 200 रुपए तेज हो गया है। वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6975/6980 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें अभी और तेजी लग रही है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि  मटर व बटरी मिक्सिंग वाली दाल, दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 24 October (NNS): the gram desi of small stockists have been selling out constantly in the markets, due to this reason, there will be the shortage of stock. The prices remained stable at the same level because of the lack of demand. It’s prices ascended by Rs 200 per quintal while purchasing the stock from any market, due to this reason, here, the prices of Gram Rajasthan on standing motor is being traded at Rs 6000 per quintal. No new crop will likely to arrive in the near future and the deals of November and December shipments of Australia have been done at the sluggish rates and its quantity also reported to be weak.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 200 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 5950/5975 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के सस्ते हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं।

Rajma chitra: uptrend in shortage

New Delhi, 24 October (NNS): the arrivals of rajma Chitra of China has been delayed, due to this reason, there is uncertainty of arrivals of new stock, in this situation, the prices of both rajma Chitra of Indian Brazil and China improved by Rs 3/4 per kg in the current week. The desi stock of Pune and Satara line also reported to be increased by Rs 4/5 per kg as per the quality and its prices may gain by Rs 4/5 per kg due to the shortage of stock because the importance are not able to tell the exact time of arrivals. Therefore, the market will likely to remain high due to the shortage of stock.

राजमां चित्रा- अभी शॉर्टेज में तेजी कायम

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा, चीन का लेट हो गया है, जिसके चलते अभी नए माल आने की अनिश्चितता बनी हुई है। यही कारण है कि पुराना राजमां चित्रा इंडियन ब्राज़ील एवं चाइना दोनों ही चालू सप्ताह के अंतराल तीन-चार रुपए प्रति किलो क्वालिटी के अनुसार बढ़ गए हैं। पुणे सतारा लाइन का देसी माल भी नीचे के भाव से चार पांच रुपए क्वालिटी के अनुसार बढ़कर बिक गए हैं तथा अभी भी माल की कमी के चलते 4/5 रुपए किलो की और तेजी की संभावना बन गई है, क्योंकि कोई भी आयातक स्टैंड रूप में आने का समय नहीं बता पा रहा है। अत: शॉर्टेज में बाजार अभी कुछ दिन तेज ही रहने वाला है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 24 October (NNS): the stock of Gram Kabali has been selling out gradually in the markets. Here, the prices of unfilted stock also ruling at Rs 60/65 per kg. Now, no new crop of Gram kabuli will likely to arrive in the near future and it’s prices have been ruling at the higher level in Brazil. The situation of the trade of Gram kabuli does not seems normal in Turkey, Jordan and Iran, due to this, some important countries started taking enquiry of Indian gram Kabuli, on seeing this, it is expected that the market may increase during the near future.

काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। अब यहां आकर 60/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुछ आयातक देश भारतीय काबुली चना की पूछपरक करने लगे हैं, इसे देखते हुए बाजार एक बार फिर बढ़ जाएगा।

Pea: no possibility of more downfall

New Delhi, 24 October (NNS): the production of pea reported to be weak, despite this, there is a swamp of downfall because of the changes in the import policy of the government. In spot, it is being quoted at Rs 30.5 per kg at the Indian ports. The previous shipments have been ruling between Rs 31.5/32 per kg from the various countries. Therefore, there is no need to get panic at the current level during the near future.

मटर-अब घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 30.5 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 31.5/32 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के  सौदे कुछ ही हुए हैं। यहां भी 3600/3650 रुपए प्रति क्विंटल भाव हो गये है। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है।

Guar gum: no more downfall

New Delhi, 24 October (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained stable at Rs 9000/9100 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also ruling at Rs 4950/5000 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4750/4850 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से   जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव   9000/9100 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी4950/5000 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली  से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी  रही। आपूर्ति व मांग को  देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।