Pistachio: no possibility of uptrend
New Delhi, 16 September (NNS): The sale of pistachio reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, here, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2500 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the sluggish demand from the ice cream makers and lack of weddings. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming one or two days.
पिस्ता : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा आइसक्रीम निर्माताओं की मांग सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Red chilli: will likely to remain in the limited area
New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher level, as a result, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 55000/60000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect on seeing the consumption time. The spot red chilli prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.
लालमिर्च : सीमित दायरे में बनी रहेगी
नई दिल्ली,16 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमं 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 55-60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत के समय को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सीमित दायरे में बना रहने के आसार हैं।
Cloves: will not likely to remain high
New Delhi, 16 September (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, the prices of cloves remained stable at Rs 770 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the coming days.
लौंग : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the higher prices, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs2600 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The arrivals of small cardamom rose to 114424 kg in the Green House Cardamom Marketing India Private Limited Auction. Its average auction price reduced to Rws 2509 per kg due to the soft buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, its average auction prices were at Rs 2511.13 in the last auction which held on 04th September. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई ग्रीन हाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,14,424 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली नरम पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी घटकर 2509 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 4 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2511.13 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 16 September (NNS): The sale of black pepper reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, its prices remained stable at Rs 730 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the flood like situation in North India. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। उत्तर भारत में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: no fear of downfall
New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of dry ginger reported to be sluggish at the higher level, as a result, here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 24800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the sluggish supply. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming one or two days.
सौंठ : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of cumin reported to be sluggish at the improved prices, due to this reason, here, cumin prices remained stable at Rs 20800 per quintal. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 15000/17000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20/50 per 20 kg in Unjha. The active contract prices slipped by Rs 105 or 0.55 percent to Rs 19120 per quintal owing to the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जीरे के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का नाममात्र सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 15-17 हजार बोरियों की होने तथा 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.55 प्रतिशत मंदा होकर 19,120 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं हैं।
