नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 5100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 22 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 27 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 12 August (NNS): The offtake of soybean reported to be strong even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices ascended by Rs 50 to Rs 5100 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract prices went up by 22 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also gained by 27 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.