नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 100रूपये घटकर 15800 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। टीनो मे इसके भाव 2600/2750 रूपये पर मजबूत रहे। दादरी लाइन में इसके भाव 15700 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 16250रुपए प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में और मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain firm
New Delhi, 16 August (NNS): The prices of mustard oil declined by Rs 100 to Rs 15800 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand. Its prices held strong at Rs 2600/2750 per quintal in the big tins. It is also being available at Rs 15700 per quintal in Dadri line. Apart from this, the prices of mustard oil kachi ghani have been ruling at Rs 16250 per quintal in Ganganagar mandi because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
एसिड आयल घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 100 रूपये घटकर 7600/7650 रुपए प्रति कुंतल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9050 रूपये पर टिकी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है।Acid oil: no possibility to decrease New Delhi, 14 August (NNS): The demand of acid oil has been started decreasing from the industries and the selling from the stockists seems constant, due to this, the prices of acid oil slipped by Rs 100 to Rs 7600/7650 per quintal. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7300 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty held steady at Rs 9050 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
बिनोला खल मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 3900/4150 रुपए प्रति कुंतलपर हो गए। पंजाब में बिनौले की कीमतें 4300/4450 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से विनोला खल अगस्त वायदा में तेजी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Cottonseed cake: likely to remain strong
New Delhi, 16 August (NNS): The prices of cottonseed cake remained stable at Rs 3900/4150 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4300/4450 per quintal. However, the prices of cottonseed cake August contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सोया तेल गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वाला के प्लस में होने के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से आयातित तेलों में तेजी का रुख होने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया रिफाइंड के भाव 13350 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। सोयाबीन में तेजी का रुख होने के कारण प्लांटों की बिकवाली कमज़ोर होने से इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। बिजाई का रकबा घटने के कारण स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रख रहा। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना है बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है। इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है, बाजार बढ़ सकता है।
Soya oil: not likely to decrease
New Delhi, 16 August (NNS): The prices of refined soya have been quoted at Rs 13350 per quintal due to the weak selling from the stockists and uptrend in the prices of imported oils along with the feeble selling from the importers. Soya refined prices also being quoted at Rs 12400 per quintal in Indore owing to the weak selling from the plants even after the uptrend in the prices of soybean. The prices of soybean showed uptrend because of the weak selling from the stockists on seeing the less acreage of sowing. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
राइस फैटी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 100 रूपये बढ़कर 9500/9550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब में इसके भाव 9300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटी के भाव 9050 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें जयदा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Rice fatty: no decrement
New Delhi, 16 August (NNS): The prices of rice fatty went up by Rs 100 to Rs 9500/9550 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices also being quoted at Rs 9300 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also ruling at Rs 9050 per quintal because of the sluggish selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 16 अगस्त (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग बढ़ने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 14200/14300 रूपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव के भाव 13600 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अगस्त डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: likely to held stable
New Delhi, 16 August (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 14200/14300 per quintal because of the higher demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13600 per quintal. In NCDEX, the castor contract August delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
