नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50-55 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की आस है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 11 August (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 15000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 50000/55000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए और मंदी होकर 13,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 186 रुपए या 1.43 प्रतिशत मंदा होकर 12,846 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में बढ़ने की संभावना नहीं है।

Turumeric: no possibility to increase

New Delhi, 11 August (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 300 to Rs 13100 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day.  The active contract prices descended by 1.43 percent or Rs 186 to Rs 12846 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain high during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना मंदा होने की आशंका नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 11 August (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds Turkey during the coming week.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 685 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल इसी सप्ताह या अगले सप्ताह के आरंभ में शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Almond kernel: no long uptrend

New Delhi, 11 August (NNS): The prices of almond kernel California dropped down by Rs 10 to Rs 685 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect as the new crop of America will likely to arrive in the current month and in the starting of the next month. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

धनिया : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया सीमित दायरे में ही बना रहने की उम्मीद है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए सुधरकर 8900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.23 प्रतिशत नरम होकर 7808 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया सीमित दायरे में घूमता रहने के आसार हैं।

Coriander: likely to remain in limited area

New Delhi, 11 August (NNS): Here, the prices of coriander badami improved by Rs 100 to Rs 8900 per quintal due to limited buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 18 or 0.23 percent to Rs 7808 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में भी 5 रुपए का सुधार होने जबकि आवक नगण्य बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका के मालों की प्रतीक्षा से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Black pepper: no fear of downfall

New Delhi, 11 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara held stable at Rs 725 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. In Kochi, the prices improved by Rs 5 per kg, whereas, the arrivals reported to be negligible. The market sentiments may affect as the stock of Shri Lanka will likely to arrive after some time. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the near future.

जीरा : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए गिरकर 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200  रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 18,870 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में तेजी की आस नहीं है।

Cumin: no possibility of increment

New Delhi, 11 August (NNS): The prices of cumin declined by Rs 600 to Rs 21000 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 115 or 0.60 percent to Rs 18870 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain high during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 50 रुपए मंदी होकर 1520 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। नई फसल चालू महीने के अंत या आगामी महीने के आरंभ में शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 11 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 30 to Rs 1520 per kg owing to the weak selling from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Its average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. The new crop will likely to arrive after three months, due to this, the market sentiments may affect. There is no uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

काजू : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए तेज होकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cashew: no possibility to increase after a long time

New Delhi, 11 August (NNS): The prices of cashew four pieces softened by Rs 20 to Rs 800 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming days.