नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जायफल के ऊंचे भाव होने से आयात पड़ता महंगा हो गया है। दूसरी ओर यहां भाव नीचे होने से दूसरे देशों के लिए निर्यात होने लगा है। जो माल श्रीलंका व इंडोनेशिया से दूसरे देशों में निर्यात होना था, वहां भाव ऊंचे होने से भारतीय जायफल की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि यहां 25 रुपए बढ़कर 670/675 रुपए प्रति किलो भाव हो गए तथा इसी लाइन पर 20 रुपए प्रति किलो और तेजी के आसार बन गए हैं।

Nutmeg: possibility to increase

New Delhi, 13 August (NNS): The prices of nutmeg have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices showed uptrend. On the other hand, here, the stock has been exporting to the other countries at the lower level. The stock which was exported to the other countries from Sri Lanka and Indonesia, there, the demand of Indian nutmeg seems high at the higher level, due to this reason, here, its prices improved by Rs 25 to Rs 670/675 per kg and the prices may gain by Rs 20 per kg on the same line during the near future.

हल्दी : व्यापार लाभदायक

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। वायदा बाजार में भी अगले महीने का स्टॉक ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर हल्दी की बिजाई पहले अधिक होने की चर्चा थी, लेकिन उसकी हवा निकल गई है। दक्षिण भारत में किसानों ने हल्दी की बजाय मक्की व केले की खेती अधिक किया है। यही कारण है कि हल्दी में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं तथा वायदा में ऊंचे भाव के माल अगले महीने के खरीदने लगे हैं, इस वजह से बाजार नीचे भाव पर ½ रुपए प्रति किलो सुधर गया है तथा आगे चलकर 5/7 रुपए की और तेजी लग रही है।

Turmeric: trade will be profitable

New Delhi, 13 August (NNS): There is a shortage of stored stock of turmeric in the contract market. On the other hand, the sowing of turmeric reported to be high before some days, but it may decrease again. The farmers of South India have sown huge amount of banana and maize rather than turmeric, due to this reason, the traders are not selling the stock of turmeric at the lower level and the contract prices of higher level have been started purchasing, due to this reason, the market improved by Rs ½ per kg and it may gain by Rs 5/7 per kg.

पोस्तदाना : अब तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। मध्य प्रदेश में देसी पोस्तदाना का स्टॉक निकलने लगा है, क्योंकि आने वाली फसल भी बहुत बढ़िया बताई जा रही है। दूसरी ओर अन्य देशों के माल भी अब पड़ते में लोडिंग होने लगे हैं। यही कारण है कि जो पोस्तदाना ऊपर में 1650 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें आगे चलकर 50/75 रुपए की गिरावट लग रही है, इन भावों में अपना माल बेचना चाहिए। देसी माल आने वाला बाजार में सस्ता बोल रहे हैं तथा मिलावटी माल भी सस्ता बिक रहा है, जो अब उसमें तेजी नहीं आने देंगे।

Poppy seeds: no possibility to increase

New Delhi, 13 August (NNS): The desi stock of poppy seeds have been started selling out in MP because the quality of upcoming crop reported to be good. On the other hand, the stock of other countries have been started loading at the reasonable prices, due to this reason, poppy seeds have been traded at Rs 1650 per kg, but its prices may decline by Rs 50/75 per kg and it is profitable to sell the stock at the current level. The upcoming stock of gram desi and the adulterated stock has been selling at the sluggish level which will not let the prices to go up.

बादाम गिरी : अधिक कंटेनर के समाचार

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। कैलिफोर्निया से अगस्त माह के कंटेनर की स्थिति 1450 कंटेनर की आने लगी है। यही कारण है कि आज छोटे कारोबारी अपना माल घटाकर बेचने लगे। बड़े कारोबारी अभी घटाकर बिकवाल नहीं है, क्योंकि वहां बुकिंग महंगा हो गया है तथा रुपए की तुलना में डॉलर भी तेज है, जिससे आयात पड़ता जितना सोच रहे हैं, उतना सस्ता नहीं पड़ेगा। हम मानते हैं कि माल का प्रेशर यहां ज्यादा है, लेकिन वह बड़े हाथों में है, इसलिए 10-15 रुपए किलो से ज्यादा गिरावट नहीं आ पाएगी।

Almond kernel: news of more containers

New Delhi, 13 August (NNS): There were around 1450 containers of almond kernel reported to arrive in August from California, due to this reason, today, the small traders started selling their stock at the sluggish prices. Now, the big traders are not selling the stock at the lower level because there, the booking rates seems high and the rupee also showed uptrend as compared to the dollar, due to this, the stock has only been lying in the big hands, due to this, the prices declined by Rs 10/15 per kg.

धनिया : अभी ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी में धनिया की खपत अधिक रहती है, लेकिन इस बार ज्यादा व्यापार नहीं हो पाया, इसे देखकर स्टॉकिस्ट घटाकर बिकवाल आने लगे हैं। यहां भी इसके भाव एक रुपया और घटकर बादामी माल 87/88 रुपए प्रति किलो रह गया तथा निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। उधर नीमच मंदसौर कुंभराज लाइन में किसानी माल का दबाव बढ़ने लगा है, भवानीगंज रामगंज कोटा लाइन में भी बेचू आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में थोड़ा रुक कर स्टॉक के लिए माल खरीदना चाहिए।

Coriander: shortage of demand

New Delhi, 13 August (NNS): The consumption of coriander has been high in shri Krishna janmashatami, but this year, the trade seems weak, on seeing this, the stockists stated selling their stock at the lower level. Here also, the prices of coriander badami slipped by Re 1 to Rs 87/88 per kg and there is no possibility of more uptrend in the prices. On the other hand, the arrival pressure of farmer’s stock has been started increasing in Neemach, Mandsaur and Kumbhraj line. The traders started selling the stock in Bhawaniganj, Ramganj and Kota line, in these circumstances, the stock should be purchase intermittently for the storage.

बड़ी इलायची : परचेज पावर कमजोर

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। ग्वालियर में सट्टेबाजी का जोर बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम हो गया है, रायपुर में कुछ सट्टेबाज सक्रिय हैं, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में रुपए की तंगी होने तथा आने वाली फसल तैयार खड़ी होने से वास्तविक कारोबारी तेजड़ियों के झांसे में नहीं आ रहे हैं। आज यहां 1520 रुपए प्रति किलो पर बाजार टिका रहा। बड़ी इलायची ग्वालियर में, जो दिल्ली की अपेक्षा 100 रुपए प्रति किलो नीचे पिछले दिनों बिक गई थी, उसका अंतर अब घट गया है। अत: यहां से अभी मंदा भी नहीं आएगा, लेकिन अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए।

Big cardamom: purchase powder seems weak

New Delhi, 13 August (NNS): The speculation seems weak in Gwalior as compared to the same period  of the previous year. Some speculators are active in Raipur, but the real traders are not falling into the trap as the upcoming crop seems ready. Today, here, the market remained stable at Rs 1520 per kg. Big cardamom has been available at the lower level by Rs 100 per kg in Gwalior as compared to Delhi, but the difference showed downfall. Therefore, the prices may not show downfall from here, but the trade should be done as per the needs.

जीरा : अब ज्यादा नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। हम मानते हैं कि नये पुराने जीरे का स्टॉक गुजरात राजस्थान के साथ-साथ वितरक मंडियों में भी भारी मात्रा में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अब घरेलू मंडियों में भाव नीचे आ जाने से छिटपुट निर्यात का पड़ता लगने लगा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां से बाजार और ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। फिलहाल 2 रुपए घटकर एवरेज माल 206/212 रुपए प्रति किलो के बीच रह गया है, लेकिन इन भावों में व्यापार अब करना चाहिए।

Cumin: no more downfall

New Delhi, 13 August (NNS): It is also true that huge amount of cumin stock has been lying in the distributive markets along with Gujarat and Rajasthan, despite this, the prices seems feeble in the domestic markets, due to this, the export prices showed nominal uptrend, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices from here. Presently, the average quality stock also being down by Rs 2 to Rs 206/212 per kg, but it is profitable to trade at the current level during the coming days.

गोला : व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। गोला का स्टाक उत्पादक वितरक व खपत किसी भी मंडियों में ज्यादा नहीं है तथा चीन से विगत वर्षों में कुछ आयात गोले का हो रहा था, लेकिन इस बार वहां भी फसल नहीं होने से भाव काफी ऊंचे चल रहे हैं। यही कारण है कि 340 रुपए प्रति किलो के गोले में भी कोई रिस्क नहीं है। नई फसल आने में अभी 8 महीने से ऊपर का समय बाकी है तथा सामने नवरात्रि की खपत दिखाई दे रही है, उसके बाद दिवाली आ जाएगी, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।

Copra: no risk in the trade

New Delhi, 13 August (NNS): There is a shortage of copra stock in all the producing, distributing and the consuming markets. whereas, some amount of stock has been importing from China from the last two years, but this year, here, the prices showed uptrend on seeing the shortage of the crop, due to this reason, there is no risk in the trade at Rs 340 per kg. The new crop will likely to arrive after 8 months and its consumption will increase after upcoming navratri, after this, the diwali will arrive, in these circumstances, it is advisable to trade at the current level during the near future.

काजू : तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। हम मानते हैं कि काजू का स्टॉक बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन उड़ीसा के हल्के माल मंडियों में पड़ते में उतरने लगे हैं तथा पिछले दिनों की आई तेजी के बाद दक्षिण भारत के भी माल लगातार आने लगे हैं, लोकल स्टॉकिस्ट भी बिकवाल आ गए हैं। दूसरी ओर बाजार में रुपए की भारी तंगी होने से दो से आठ टुकड़ा माल में लिवाल गायब हो गए हैं। साबुत माल की बिक्री भी अनुकूल नहीं है जिससे 320 नंबर का एवरेज माल 900 रुपए प्रति किलो पर सुस्ती लिए टिका हुआ है, थोक में ज्यादा माल लेने पर 15/20 रुपए घटाकर भी मिल सकता है। अत: जरूरत का व्यापार करना चाहिए।

 

Cashew: no trade of more uptrend

New Delhi, 13 August (NNS): There is a shortage of cashew stock in the markets, but the inferior quality stock of Orissa has been unloading at the reasonable prices and the stock of south India has been started arriving constantly after the heavy uptrend in the prices during the previous days, but the stockists started selling the stock. On the other hand, the buying of two and eight pieces cashew seems weak due to the lack of rupee in the markets. The sale of whole stock seems unfavourable, due to which, the average quality 320 no. stock remained stable at Rs 900 per kg and in wholesale, its prices eased by Rs 15/20 per kg. Therefore, the trade should be done as per the needs.

मेथी : व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। यद्यपि मेथी का कारोबार ज्यादा नहीं होता है, तथापि उत्पादक मंडियों में इस बार नए माल की उपलब्धि कम रही है। पुराने माल का स्टॉक अधिक था, लेकिन वह भी काफी कट चुका है। दूसरी ओर हल्के भारी माल जो बाहर से आते थे वह भी सीमाओं पर सख्ती होने से इस बार नहीं आ रहे हैं तथा आगे दिन प्रति दिन मेथी का सीजन खपत का आने वाला है, इन परिस्थितियों में पूछ परख बढ़ जाने से यहां एक रुपए बढ़कर 61 रुपए प्रति किलो समुधा माल बिकने लगा है तथा आगे इन भाव में 5/7 रुपए प्रति किलो की बढ़त लग रही है।

Fenugreek: no risk in the trade

New Delhi, 13 August (NNS): The trade of fenugreek reported to be weak and this year, the availability of the stock seems weak in the producing markets. Huge amount of old stock has also been lying, but it has been selling out constantly. On the other hand, both the inferior and superior quality stock has not been arriving due to the strictness on the bordering areas and the consumption season of fenugreek may arrive soon, in these circumstances, here, its prices improved by Re 1 to Rs 61 per kg owing to the increased enquiry and its prices may rose by Rs 5/7 per kg during the coming days.