नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) दिल्ली सहित एनसीआर में 3-4 दिनों से गेहूं की आपूर्ति घट गई है तथा रोलर फ्लोर मिलों में श्रावणी मांग निकलने से गेहूं के भाव मजबूती लिए 2850/2860 रुपए प्रति कुंतल पर टिके हुए हैं। अभी एक महीना आटा मैदा सूजी की बढ़िया खपत रहने वाली है, इसलिए वर्तमान भाव 15/20 रुपए प्रति कुंतल की और बढ़त गेहूं में बन सकती है, लेकिन Óयादा स्टॉक लेकर नहीं चलना चाहिए। सरकार आगे चलकर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गेहूं की आपूर्ति बनाए रखने हेतु दृढ़ संकल्प है, इसलिए लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Wheat: increment due to the feeble supply
New Delhi, 11 August (NNS): The supply of wheat seems weak in Delhi NCR from the last three to four days and its prices hold firm at Rs 2850/2860 per quintal owing to the higher shrawani demand in the roller flour mills. The demand of flour, maida and suji will likely to b e good in the last one month, due to this, wheat prices improved by Rs 15/20 per quintal, but huge amount of stockpiling should be avoided. The government is determined to maintain wheat supply under various schemes in the coming period, so, the trade should not be done at the long uptrend in the prices during the nearfuture.
चावल-मोटे चावल में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) बिहार बंगाल झारखंड असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुफ्त वितरण वाला चावल प्रचुर मात्रा में मिल रहा है। दूसरी ओर स्टॉक के माल भी तेजी से निकलने लगे हैं, जिससे वहां, बाजार नॉर्थ इंडिया की अपेक्षा काफी नीचे चल रहा है। यही कारण है कि मोटे चावल के भाव 50-75 प्रति कुंतल और घट गए हैं। इधर बारीक चावल में भी मजबूती बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी का अपेक्षाकृत समर्थन कम मिल रहा है। अत: अभी आगे नई फसल आने तक शॉर्टेज रहेगी, क्योंकि निर्यात में माल जाने है, इसे इसे देखते हुए बारीक चावल अभी तेज रहेगा।चावल में भी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Fine rice: no increment in bold rice
New Delhi, 11 August (NNS): Now, abundant amount of free distribution rice has been available in Bihar, Bengal, Jharkhand, Assam, and Eastern Uttar Pradesh. On the other hand, stocked stock has been selling out rapidly in the markets, due to which, the market is running much lower as compared to North India. This is why, bold rice prices have fallen by Rs 50/75 per quintal. However, the prices of fine rice may show strong trend, but there is a lack of demand as comparatively. Therefore, there will be the shortage of the stock till the arrivals of the new stock because the goods are selling out constantly, on seeing this, the prices of fine rice will likely to remain high during the near future.
मक्की-बरसात से आवक घटी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) यूपी की उत्पादक मंडियों में बीते सप्ताह से ही लगातार बरसात होने से मकई की आपूर्ति आज काफी कमजोर रहा, जिस कारण रैक के लिए मक्की मिलनी मुश्किल हो गई है। मकई के दो-तीन रैक यूपी से तमिलनाडु पंजाब के लिए लोडिंग में आ चुके हैं, लेकिन अभी मंडियों में पानी भर जाने से वहां आपूर्ति नहीं बन पा रही है। इधर दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में भी पिछले सप्ताह बरसात होने से कारोबारी सन्नाटा छाया रहा। बढ़िया माल की कमी बनी हुई है, जिससे उसके भाव हरियाणा पंजाब पहुंच में 2550/2600 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। बढ़िया माल की आगे कमी रहेगी, जिससे बाजार और तेज ही होने वाला है।
Maize: less arrivals due to constant rainfall
New Delhi, 11 August (NNS): In the producing markets of Uttar Pradesh, the supply of maize showed downfall due to the constant rainfall in the previous week, due to this reason, the availability of maize seems weak for racking. There were around two to three rakes of maize have been loaded from UP for Tamil Nadu and Punjab, but the supply gets affected due to waterlogging in the markets. Meanwhile, the trade of the stock seems weak in Delhi as well as Haryana and Punjab during the past week. There is a shortage of best quality stock in the markets, due to which, it is being quoted at Rs 2550/2600 per quintal in Haryana and Punjab reach. There will be the best quality stock, due to which, the market may likely to remain high during the near future.
बाजरा-व्यापार में भारी कमी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि नए पुराने बाजरे का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इन सब के बावजूद भी अन्य मोटे अनाज मंदे चलने से इसकी बिक्री अनुकूल नहीं है। एथेनॉल कंपनियों की भी अच्छी लिवाली नहीं है। इधर डिस्टलरी प्लांट भी सस्ते भाव में मक्की चावल खरीद रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे में अभी ठहराव लग रहा है। हम मानते हैं की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाला बाजरा भी खप चुका है, लेकिन कुछ दिन इंतजार के बाद ही तेजी आएगी।
Millet: shortage of trade
New Delhi, 11 August (NNS): There is a shortage of both new and the old stock of millet in all the markets, despite this, its sales are still unfavorable due to the weak prices of bold grains. The buying from the ethanol companies seems weak. Here, distillery plants are buying maize and rice at the cheaper rates. On seeing these circumstances, the prices of millet remained stable at the same level. We believe that the new crop will likely to arrive after a long time and the kharif bajra stock has already been consumed, but the prices may increase after some days.
मसूर-ठहर कर अच्छी तेजी संभव
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर पड़ते में आ रही है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन का माल बाजार में नहीं है तथा दाल मिलों की लिवाली अ’छी चल रही है। इधर बांग्लादेश नेपाल में मलका एवं दाल छांटी की कमी की खबरें आ रही है, इसलिए रैक वालों की पूछ पर अच्छी है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, अभी इसकी बिजाई से सितंबर-अक्टूबर में होगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए 7100 रुपए प्रति क्विंटल की जो बिलिटी में भाव बोल रहे हैं, यह शीघ्र ही 7500 रुपए बन सकती है।
Masoor: possibility of good uptrend after some time
New Delhi, 11 August (NNS): We believe that the urad of Canada at the reasonable prices, but the stock of Mungawali, Ganj Basoda, Sagar, and Bhopal line is not been available in the market and the buying from the mills seems good. Apart from this, there is a shortage of Malka and Dal chanti in Bangladesh and Nepal, due to this, the enquiry from the rackers seems good. The new crop of masoor will likely to arrive after a long time, as its sowing will start around September–October. Considering these circumstances, it is ruling at Rs 7100 per quintal in Bilti and it may reach to Rs 7500 per quintal during the near future.
उड़द-खरीदने बेचते रहिए
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) उड़द का स्टॉक किसी व्यापारी के पास नहीं है, क्योंकि सबको आभास है, कि माल चेन्नई से लगातार बिकवाल आ रहे हैं। उधर रंगून से भी लोडिंग जारी है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव की उड़द में लंबी तेजी का व्यापार आगे तक नहीं करना चाहिए। हालांकि नीचे वाले भाव में दाल धोया एवं छिलका के पड़ते लग रहे हैं अत: जैसे ही ग्राहकी निकलेगी, आगे चलकर बाजार सुधर सकता है, लेकिन फिलहाल उड़द एसक्यू 7750 रुपए एवं एफ ए क्यू 6450 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव में इस बार मजूरी का ही काम ठीक रहेगा। के बिकवाल नहीं है, इसलिए बाजार और बढ़ सकता है।
Urad: should purchase the stock constantly
New Delhi, 11 August (NNS): No trader is holding the stock of urad as the selling of the stock seems continuous from Chennai. On the other hand, loading from Rangoon is also ongoing. In these circumstances, the trade of urad should not be done at the long uptrend. However, the stock of dal dhoya and chilka has been available at the reasonable prices. Therefore, the market could improve in the future after the increment in the demand. Presently, the prices of urad SQ and FAQ held stable at Rs 7750 and Rs 6450 per quintal respectively.
मूंग-बढ़िया माल की कमी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) मूंग का उत्पादन क्वांटिटी के रूप में जबरदस्त हुआ है, लेकिन क्वालिटी बढ़िया नहीं होने से तलाई क्वालिटी मूंग की शॉर्टेज बन गई है तथा दाल छिलका के लिए भी बढ़िया मूंग चाहिए, क्योंकि कटिंग अच्छी होनी चाहिए। इन परिस्थितियों में 7000/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच की मूंग अभी बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन बहुत लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल 5800/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, इन मालों में मामूली मजबूती आ सकती है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि आने वाली फसल जबरदस्त बता रहे हैं।
Moong: will be the shortage of best quality stock
New Delhi, 11 August (NNS): The production of moong reported to be high, but there is a shortage talai quality moong as its quality does not seems good and the best quality moong also being available for dal chilka because of the good sheet cutting. In these circumstances, moong prices have been ruling between Rs 7000/7500 per quintal and the market may show heavy uptrend, but the trade should not be done at the long uptrend. The prices of both inferior and superior quality stock also being traded between Rs 5800/6800 per quintal and the prices of the stock may show strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend because the upcoming crop will likely to be good.
तुवर- वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) तुवर का उत्पादन घरेलू तथा रंगून दोनों ही देश में बहुत बढ़िया है तथा लेमन तुवर यहां 6675 रुपए में बिकवाल आ रहे हैं, जबकि दली हुई दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। इन सब के बावजूद भी अब निचले भाव आ चुके हैं, इसमें किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है। हालांकि मटर सस्ती होने से इसके व्यापार में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आ गई है। दूसरी ओर शिवपुरी कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल सस्ते भाव में बिक रही है, जो दिल्ली नरेला राई कुंडली बवाना आदि की दाल को बिकने नहीं दे रही है। अत: वर्तमान भावों में व्यापार तो करना चाहिए, लेकिन लंबी तेजी सोच कर नहीं।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 11 August (NNS): The production of tur reported to be high in domestic and Rangoon and the prices of lemon tur also ruling at Rs 6675 per quintal, whereas, the sale of dal dali seems unfavourable, despite this, the prices showed downfall and the stock has not been available at the reasonable prices, due to this, there is no risk in the trade at the current level. However, its trade declined by 50 percent as the pea prices have been ruling at the lower level. On the other hand, the dal of shivpuri, katni and hathras line has been selling at the lower level which has not been selling in Delhi, Narela, Rai, Kundali and Bawana. Therefore, the trade should not be done at the current level, but there will long uptrend in the prices during the near future.
देसी चना-6500 शीघ्र पार संभव
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के माल सस्ते पड़ते के अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के मिल रहे हैं, लेकिन पाइपलाइन में राजस्थान एवं महाराष्ट्र के माल नहीं है, कर्नाटक में स्टॉक मिलिंग के अनुरूप नहीं है, लेकिन वहीं की लोकल दाल मिलें खरीद रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के माल में दाल एवं चूरी का एवरेज मिलाकर पड़ता महंगा बैठ रहा है, इसलिए राजस्थानी चने की मांग बढ़ गई है। यहां 6400 रुपए खड़ी मोटर में व्यापार हो गया तथा आने वाले माल 6500 से ऊपर के पड़ते के मिल रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार तेज लग रहा है। दूसरी ओर नवंबर से पहले कोई विदेशी चना आने वाला नहीं है।
Gram desi: prices may reach to Rs 6500 per quintal
New Delhi, 11 August (NNS): We believe that the Australian consignments for October–November shipment are available at the cheaper rates, but there is a shortage Rajasthan and Maharashtra’s stock in the pipeline and stock of Karnataka is not sufficient for milling, but there, the local dal mills are purchasing the stock constantly. The average prices of both dal and churi of Australia have been available at the higher rates, due to this, the demand of gram Rajasthan showed uptrend. Here, the prices of the gram on standing motor also being traded at Rs 6400 per quintal and the upcoming stock will likely to be available at Rs 6500 per quintal, due to this, the market may show uptrend. On the other hand, no new imported stock will likely to arrive before November.
राजमां चित्रा- बढ़िया माल की चौतरफा कमी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) वर्तमान में राजमां चित्रा के भाव नीचे जरूर आ गए हैं, लेकिन वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पाइपलाइन में बढ़िया माल नहीं है तथा चीन से आने वाले माल बहुत ही ऊंचे पड़ते के हैं तथा Óयादा शिपमेंट में नहीं है। घरेलू फसल की बिजाई अधिक हुई है, लेकिन फसल लेट से आएगी, क्योंकि बिजाई थोड़ी देर से हुई है, इन सारी परिस्थितियों में भूटानी वरुण एवं चीन के माल में वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है।
Rajma chitra: all-round shortage of best quality stock
New Delhi, 11 August (NNS): Presently, the prices of rajma chitra have been ruling at the lower level, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level because there is a lack of best quality stock in the pipeline and the upcoming stock of China also ruling at the higher level and also a shortage of stock in the shipments. The sowing of domestic crop reported to be high, but the crop will likely to be delayed because the sowing seems delayed, in these circumstances, there is no possibility of more downfall at the current level in Bhutani, Varun and China.
काबुली चना- वर्तमान भाव में लाभ
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। अधिकतर कारोबारी मंदे की धारणा में बैठे हुए हैं, इसलिए अपना माल काटते चले जा रहे हैं तथा खपत वाले उद्योग एवं वितरक मंडियां भी मंदे की धारणा में माल नहीं ले रही है, जिस कारण पाइपलाइन में खपत के लिए माल नहीं है। यही कारण है कि कल ग्राहकी निकलते ही 2 रुपए बढ़कर काबुली चने के भाव महाराष्ट्र के माल के 68/70 रुपए प्रति किलो हो गए तथा अभी 5/6 रुपए प्रति किलो की और जल्दी तेजी लग रही है। वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।
Gram kabuli: profitable at the current level
New Delhi, 11 August (NNS): No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. Most of the traders are waiting for the prices to go down, due to this, the traders are selling their stock at the current level and there is no possibility of more downfall in both the distributive markets and the consuming industries, due to this reason, the stock has not been available in the pipeline, due to this reason, the prices of gram kabuli Maharashtra also improved by Rs 2 to Rs 68/70 per kg because of the weak demand and the market may gain by Rs 5/6 per kg. Presently, it is profitable to sell the stock at the current level.
मटर-अब और नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) कनाडा ऑस्ट्रेलिया के आयात सौदे आने वाले माल के 3350/3360 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। इस वजह से घबराहट में पोर्ट पर हाजिर में भाव &400/&450 रुपए में बेचू आ गए हैं। अब इन भावों में Óयादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों में काफी माल मंदे भाव के कट चुके हैं तथा विदेशी माल से देसी माल के भाव ऊंचे हो गए हैं। अभी कुछ दिन तक मटर की खपत अ’छी रहेगी। वहीं पीछे से आयातक हाजिर में माल नहीं मंगा रहे हैं, बल्कि अपना माल निपटाने में लगे हुए हैं। पूर्वोत्तर राÓयों की जबरदस्त खपत है, इसे देखते हुए मटर का आगे चलकर बाजार बढ़ सकता है।
Pea: no more downfall
New Delhi, 11 August (NNS): The upcoming deals of Australia and Canada also being quoted at Rs 3350/3360 per quintal, due to this reason, the spot prices also ruling at Rs 3400/3450 per quintal at the ports. Now, the trade should not be sell at the current level in these prices. On the other hand, huge amount of stock at the lower level in the markets of North India and desi stock has been selling at the higher level as compared to the imported stock. Now, the consumption of pea will likely to remain good for some days. On the other hand, the importers are not purchasing the stock at the current level, but they are selling out their stock at the current level. The consumption will likely to remain high from the eastern parts of the country, on seeing this, the market may show uptrend during the near future.
ग्वार में ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव100 रूपये घटकर 5200/5250 रुपए प्रति किवंटलरह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5150/5200रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अगस्त डिलीवरी गिरावट रही ।भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Guar: no more downfall
New Delhi, 11 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar declined by Rs 100 to Rs 5200/5250 per quintal owing to the weak demand from the mills. In Ahmadabad, mandi, its prices also being quoted at Rs 5150/5200 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract August delivery also showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to remain strong level during the coming days.
