New Delhi, 20 August (NNS): The government has been selling the stock of wheat at Rs 2300/2325 per quintal in the open markets for the roller flour mills and the bread manufacturing companies during the current month, due to this reason, the demand seems feeble from the markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The uptrend and the downtrend in the prices of wheat will totally depend on the sale policy of the government, but the supply of the stock seems constant, due to which, the prices have not showed uptrend after the November. Presently, wheat prices have been ruling at Rs 2790/2795 per quintal which is higher by Rs 300 per quintal as compared to the previous year.

गेहूं-अब बिकवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री 2300/2325 रुपए प्रति कुंटल में खुले बाजार में रोलर फ्लोर मिलों एवं ब्रेड निर्माता कंपनियों के लिए चालू महीने से खोल दिया जाएगा, इस वजह से मंडियों से मांग घट जाएगी। अत: वर्तमान भाव में गेहूं की बिक्री भी करते रहनी चाहिए। हम मानते हैं कि अभी गेहूं में तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी, लेकिन गत वर्ष आपूर्ति सरकार बनाए रही, जिससे नवंबर के बाद इसमें तेजी नहीं बन पाई थी। वर्तमान में गेहूं के भाव 2790/2795 रुपए चल रहे हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 300 रुपए ऊपर हैं।

Fine rice: no decrement till the new crop

New Delhi, 20 August (NNS): The traders have faced the loss of the previous season till 9/10 months. Now, most of the traders have sold out their stock at the current level and the arrivals of paddy reported to be weak as comparatively, its ripening does not seems good. On the other hand, the enquiry from the exporters showed uptrend at the current level due to the support of export, due to which, the prices may not show more downtrend. However, the prices of all varieties of basmati rice reduced by Rs 400/500 per quintal from the higher level. Here, rice sela 1509 also being sold at Rs 6000/6100 per quintal. Similarly, the prices of sharbati, taaz and 1718 also showed uptrend in the same ratio, due to this reason, the market may show uptrend. On the other hand, the the bold rice may not show more decrement owing to the closure of the Bharat brand rice.

बारीक चावल-नई फसल तक और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) गत वर्ष की सीजन में आई भारी तेजी का नुकसान पिछले 9-10 महीने तक कारोबारियों को उठाना पड़ा है। अब अधिकतर कारोबारियों का माल कट चुका है तथा धान अपेक्षाकृत कम मंडियों में आ रहा है, इसकी पकाई भी बढ़िया नहीं है। दूसरी ओर निर्यात का समर्थन मिलने से अब वर्तमान भाव पर निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है, जिससे मंदे को विराम लग रहा है। हालांकि ऊंचे के भाव से 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में गिरावट आ गई है। यहां 1509 सेला चावल 6000/6100 रुपए बिक रहा है, शरबती, ताज एवं 1718 चावल में भी तेजी आ गई है, इस कारण और बाजार पर जाएगा। दूसरी ओर भारत ब्रांड चावल बंद होने से मोटे चावल का मंदा भी रुक जाएगा।

Maize: no more uptrend

New Delhi, 20 August (NNS):  The production of rabi reported to be high in UP and Bihar, despite all this, the consumption of ethanol manufacturing companies also increased by 27/28 percent, due to this, there is a shortage of the stock. The reality is that only 68 percent of the godowns have been filled with the stock in the markets of Bihar and the season will likely to be over soon. On the other hand, the traders are doing competitive buying in UP, despite all this, in godown reach, its prices remained stable at Rs 2450/2460 per quintal and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2700/2750 per quintal and huge amount of stock will likely to import after the demand, due to this reason, the prices may show long uptrend in the prices during the near future.

मक्की- अभी ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) यूपी बिहार दोनों ही प्रमुख राज्यों में रबी सीजन की मक्की का उत्पादन अधिक हुआ है, इन सब के बावजूद भी एथेनॉल कंपनियों की 27-28 प्रतिशत अतिरिक्त खपत बढ़ जाने से मंडियों में शॉर्टेज की स्थिति बन गई है। वास्तविक यह है कि बिहार की मंडियों में जो मकई के स्टाक के लिए गोदाम थे, वह इस बार 68 प्रतिशत ही भर पाए हैं तथा वहां सीजन समाप्ति की ओर  है। दूसरी ओर यूपी में भी मक्की की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद होने से इसके भाव गोदाम पहुंच में 2450/2460 रुपए हो गए हैं तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में उक्त दोनों राज्यों की मक्की 2700/2750 रुपए पहुंच में बिक रही है तथा मांग के बाद आयात हुई मक्की आने वाले समय में प्रचुर मात्रा में लगने के अंदेशे से अब लंबी तेजी नहीं लग रही है।

Millet: no decrement before the arrivals of the stock

New Delhi, 20 August (NNS): The consumption of millet showed uptrend in the distillery plants and  in the other consuming industries due to the higher prices of both wheat and maize despite the higher production of kharif maize. This year, around 30/35 percent of the kharif maize has been lying in the foodgrains, due to this reason, there is a shortage of the stock and in Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2520/2560 per quintal. The new crop will likely to arrive after one and a half month, due to this, the market may not show downfall during the near future.

बाजरा- फसल से पहले मंदा नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) गर्मी वाले बाजरे का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी मक्की और गेहूं के ऊंचे भाव होने से बाजरे की खपत डिस्टिलरी प्लांटों के अलावा अन्य खपत वाले उद्योगों की बढ़ गई है। इस बार गर्मी वाला बाजार 30-35  प्रतिशत शुरू में ही खाद्यान्नों में हो गया, जिस कारण यह भी शॉर्टेज में आ चुका है तथा मौलीबरवाला पहुंच में 2520/2560 रुपए बिक गया है। नई फसल आने में अभी डेढ़ महीने का समय बाकी है, इसलिए बाजार अभी मंदा नहीं जाएगा।

Masoor: possibility to increase from here

New Delhi, 20 August (NNS): There is a lack of old masoor stock in Mungaoli, Ganj Basauda and Saagar line despite the higher production, but its prices remained stable at Rs 6000/6620 per quintal owing to the all-round selling and lack of demand. The masoor of Canada has not been available at the lower level because there, recently, recently the prices have gone up by $10/15 per tonne, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current  level and the prices may increase by Rs 100 per quintal during the near future.

मसूर-यहां से बढ़त संभव

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) मसूर का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी पुराना स्टॉक मुंगावली गंज बासौदा सागर लाइन का मंडियों में नहीं बचा था, लेकिन मांग के अभाव में चौतरफा बिकवाली चलने से इसके भाव 6600/6620 रुपए रह गए हैं। कनाडा की मसूर की सस्ते पड़ते की नहीं मिल रही है , क्योंकि वहां हाल ही में 10-15 डॉलर प्रति टन की और तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मसूर में जोखिम नहीं है तथा आगे चलकर 100 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ सकती है।

Urad: higher sowing

New Delhi, 20 August (NNS):  Presently, the crop of urad has been sowing in around 5.5 lakh hectares in all the producers in MP and Maharashtra, whereas, this data was around 3.5 lakh hectares during the previous year.  The weather does not seems favourable as per the production of urad, due to which, its production expected to be around 45 lakh metric tonnes. There is a lack of urad desi in all the markets of Chennai, Mumbai, Kolkata and Delhi. The new stock has been selling out in the markets, due to which, the prices may not decrease by 92 percent and the small stock also ruling at Rs 87 per kg.

उड़द- बिजाई अधिक हुई

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) उड़द की बजाई मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित सभी उत्पादक राज्यों में साढ़े पांच लाख हैक्टेयर भूमि में हुई है, जबकि गत वर्ष यह बजाई साढ़े तीन लाख हेक्टेयर के आसपास ही हुई थी। इसकी बिजाई अधिक होने के साथ-साथ मौसम भी उड़द के उत्पादन हेतु अनुकूल हो रहा है, जिससे आने वाला उत्पादन 45 लाख मीट्रिक टन के आसपास बैठने का अनुमान है। हम मानते हैं कि वर्तमान में चेन्नई मुंबई कोलकाता दिल्ली किसी भी मंडी में उड़द का स्टॉक नहीं है, जो माल आ रहा है, वह मिलिंग में जा रहा है, जिससे 92 रुपए प्रति किलो से घटने की भी अभी गुंजाइश नहीं है, छोटा माल 87 रुपए बोल रहे हैं।

Moong: no possibility to increase

New Delhi, 20 August (NNS):  The traders of MP are purchasing the stock at the minimum support price, due to which, there, the market showed uptrend. The new crop of Rajasthan will likely to arrive in October and there, the sowing increased by one and a half times, in these circumstances,  there is no possibility of long uptrend in the prices , but the moong which was being sold at Rs 8000/8400 per quintal, due to this, the market may not show more uptrend. The prices may increase by Rs 100/200 per quintal due to the increase sale. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, but the stock should not be purchase on seeing the long uptrend. The stock of dhoya also ruling at Rs 6000/7200 per quintal.

मूंग -तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) मध्य प्रदेश में कुछ सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने के समाचार मिल रहे हैं, जिससे वहां की मंडियां तेज हो गई हैं। अक्टूबर में राजस्थान की फसल आ जाएगी तथा वहां भी बिजाई डेढ़ गुनी हुई है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, लेकिन जो मूंग 8000/8400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, इसमें मंदा भी नहीं आएगा। दाल की बिक्री निकलने पर 100/200 रुपए और बढ़ सकते हैं। अत: वर्तमान में व्यापार में रिस्क नहीं है, लेकिन लंबी तेजी सोच कर खरीद नहीं करना चाहिए। धोया वाले माल अभी भी 6000/7200 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहे हैं।

Tur: possibility to increase from here

New Delhi, 20 August (NNS): Presently, no new crop of tur will likely to arrive from the last five months and almost 70 percent of the old desi stock has already been sold out in the markets. On the other hand, the spot shipments have not been available at the lower level in Burma and the August/September shipments also being quoted at $24/25 per tonne, in these circumstances, lemon tur also improved from Rs 105 to Rs 107 per kg. Apart from this, the market may increase by Rs 4/5 per kg and there is no decrement in the roots.

तुवर-यहां से तेजी संभव

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)  तुवर की 5 महीने से पहले कोई फसल आने वाली नहीं है तथा पुराना देसी माल 70 प्रतिशत बिक चुका है। उधर बर्मा में मंदे भाव की तुवर हाजिर शिपमेंट की नहीं मिल रही है तथा अगस्त-सितंबर शिपमेंट के भाव 24-25 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों में 105 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर बिकने के बाद बढ़ाकर 107 रुपए बोलने लगे हैं तथा आगे अभी चार-पांच रुपए किलो की और तेजी लग रही है तथा जड़ में दूर-दूर तक मंदा नहीं है।

Gram desi: will be the shortage of stock

New Delhi, 20 August (NNS):  According to the traders, around 77 lakh metric tonnes of gram desi reported to be produce, whereas, almost 123 lakh metric tonnes of the stock has been consume. There, the stock has been imported at the higher level from Australia for the supply. The government has removed the import duty from the Indian rice, due to this reason, the prices may increase from Rs 8500 per quintal during the coming days.

देसी चना-माल की कमी से तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन हमारा 77 लाख मीट्रिक टन का व्यापारियों के मुताबिक हुआ है, जबकि खपत 123 लाख मीट्रिक टन की है। अत: इसकी पूर्ति के लिए ऑस्ट्रेलिया से ऊंचे पड़ते का चना आयात करना पड़ेगा। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा आयात पर ड्यूटी घटा दी गई है, लेकिन इन सब के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया में ऊंचे भाव पिछले दिनों हो गए थे, जिससे आयात भारतीय चावल से ज्यादा सस्ता नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि 8500 रुपए प्रति क्विंटल के चने में और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Rajma chitra: should sell at the higher level

New Delhi, 20 August (NNS): The sowing of rajma chitra reported to be good in  Pune, Satara, waai, khatav, Maini and Baduch line and the crop seems favourable, but the crop reported to be hazard due to the rainfall during the last 10 days. However, the crop has been sowing in the pathari soil, but the crop may get affected owing to the constant rainfall. On the other hand, the productive deals reported to be at the lower level from the other countries rather than China, on seeing this, rajma chitra also being traded at Rs 124/130 per kg and it is profitable to sell the stock at the current level.

राजमां चित्रा- ऊंचे  भाव में बेचते रहिए

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिजाई इस बार पुणे सतारा वाई खटाव माइनी बड़ूच लाइन में बहुत बढ़िया हुई है तथा फसल भी अभी तक अनुकूल है, लेकिन 10 दिनों की बरसात से थोड़ा फसल को खतरा का अंदेशा बन गया है। हालांकि जिन क्षेत्रों में बिजाई राजमां चित्रा की होती है, वह पठारी भूमि है, वहां पानी नहीं ठहरता है, लेकिन लगातार बरसात होने से फसल खराब हो सकती है। दूसरी ओर चीन के अलावा दूसरे देशों से अगाऊं सौदे सस्ते होने लगे हैं, उसे देखते हुए 124/130 रु प्रति किलो में जो राजमां चित्रा बिक रहा है, इसमें मुनाफा लेते रहना चाहिए।

Gram kabuli: should sell at the higher level

New Delhi, 20 August (NNS): The prices of gram kabuli rose by Rs 4 per quintal during the last two days, after this, there is a shortage of the demand in the open markets and the market remained stable at the due to the profit taking selling at the higher level. The gram kabuli of Maharashtra which was being sold at Rs 105 per kg, now, its prices held stable at Rs 110 per kg and the prices of the stock may show uptrend in the same ratio during the near future. It is profitable to sell the stock at the higher level on seeing the stock in the producing markets. The inferior quality stock also being quoted at Rs 96/97 per kg and the best stock of Karnataka also ruling at Rs 126/130 per kg. The prices of gram kabuli also being traded at the lower level in the international markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.

काबुली चना- बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में पिछले दो दिनों के अंतराल 4 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद आज खुलते बाजार ग्राहकी की कमी रही तथा बढ़े भाव में मुनाफा वसूली आने से बाजार ठहर गया है, जो काबुली चना महाराष्ट्र का 105 रुपए बिका था, उसके भाव 110 रुपए हो गए हैं तथा इसी अनुपात में और मालों में भी तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों में माल को देखते हुए तेजी में एक बार माल बेचते रहना चाहिए। नीचे वाले माल 96/97 रुपए बिक रहे हैं तथा बढ़िया कर्नाटक का 126/130 रुपए बिक रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के काफी नीचे भाव चल रहे हैं। अत: एक बार माल बेचना चाहिए।

Pea: no likely to increase

New Delhi, 20 August (NNS):  The prices of various deals also reported to  be at Rs 38/40 per kg from all the various countries, whereas, its consumption increased by 30 percent due to the heavy uptrend in all the pulses. The consumption of pea increased by 70 percent in the five states of North India. Therefore, there is no possibility of more downtrend in the prices. The trade should not be done at the current level. Here, pea also ruling at Rs 44/45 per kg and the filtered stock also reported to be sell at Rs 47/48 per kg. Now, the trade should not be sell the stock at the lower level.

मटर- अब मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)  हम मानते हैं कि मटर के आयात सौदे विभिन्न देशों से 38/40 रुपए प्रति किलो के बीच होने लगे हैं, जबकि इसकी खपत अन्य दलहनों में आई भारी तेजी के चलते 30 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ गई है, पूर्वी भारत के पांच राज्यों में 70 प्रतिशत अधिक मटर खप रही है। अत: अब वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, जो व्यापार हो रहा है, इसमें घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए। यहां मटर 44/45 रुपए प्रति किलो बिक रही है तथा छनी हुई मटर 47/48 रुपए तक बिकने की खबर है। अब इसमें घबराकर माल काटने की जरूरत नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 20 August (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices gained by Rs 100 to Rs 10400/10500 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and increased industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5300/5350 per quintal owing to the feeble selling. In the markets of Haryana, its prices remained firm at Rs 4900/5000 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices and the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार गम : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रूपये बढ़कर 10400/10500 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली घटने से ग्वार के भाव भी 5300/5350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4900/5000 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।