New Delhi, 13 August (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 19500 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500/1000 per quintal. There were around 45000/50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect on seeing its inferior quality. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 19,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500-1000 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45-50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी हल्की होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Cloves: not likely to improve
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 850 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak prices of the new stock as comparatively and weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the coming days.
लौंग : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की कीमत तुलनात्मक रूप से नीची बोले जाने तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Small cardamom: no downtrend
New Delhi, 13 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom gained to 29853 kg in the Idukki Mahila Cardamom Producer Company limited. Its average auction price jumped to Rs 2233.30 per kg because of the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2207.08 per kg in the last auction which held on 03 August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2350 per kg owing to the feeble buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The farmers have increased their sale on seeing the onam festival. There is no possibility of more downtrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई ईदुक्की महिला कार्डमम प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 29,853 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2233.30 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 3 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2207.08 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ओणम की वजह से किसान अपनी फसल की बिक्री बढ़ा रहे हैं। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: will likely to remain sluggish
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of black pepper markara held stable at Rs 715 per kg due to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Presently, both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the weak availability and arrivals of the stock. The spot black pepper prices will not likely to remain weak during the near future.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 715 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।
Dry-ginger: no possibility to increase
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 35500 per quintal because of the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 2000 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the recent decrement in the prices of ginger. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
सौंठ : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 35,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक में आ रही नरमी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की आस नहीं है।
Pistachio: will likely to remain strong
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3500 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak availability and arrivals. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते की मजबूती जारी रह सकती है।
Cumin: possibility of break on downtrend
New Delhi, 13 August (NNS): The prices of cumin declined by Rs 500 to Rs 27500 per quintal due to the weak sale at the higher level. During the previous day, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 5000/6000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 25/50 per 20 kg. The active contract slipped by Rs 390 or 1.44 percent to Rs 26625 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of temporary break in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर जीरे की बिक्री कमजोर पड़ गई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 500 रुपए मंदा होकर 27,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 5-6 हजार बोरियों की आवक होने तथा 25-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 390 रुपए या 1.44 प्रतिशत मंदा होकर 26,625 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
